छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, 1 जुलाई से CISCE कक्षा 10वीं और 12वीं सुधार परीक्षा शुरू, शेड्यूल जारी, जानें कब होगा कौन-सा पेपर?

सीआईएससीई ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सुधार परीक्षा की तारीख और समय घोषित कर दी है। टाइम टेबल उपलब्ध हो चुका है। जो भी छात्र अपने अंक बढ़ाने चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है। 
Bihar

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानि कक्षा 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट यानि कक्षा 12वीं के लिए सुधार परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। विषयवार टाइम टेबल उपलब्ध हो चुका है। जिसे छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में सीआईएससीई ने नोटिस भी जारी किया है। दोनों ही कक्षाओं के लिए इम्प्रूवमेंट एग्जाम 1 जुलाई से शुरू होगा।

आईसीएसई परीक्षा (CISCE Improvement Exam 2025) 14 जुलाई तक चलेगी। वहीं आईएससी इम्प्रूवमेंट एग्जाम 17 जुलाई को कम्यूटर साइंस और फिजिकल एजुकेशन पेपर के साथ खत्म होगा। ऐसे छात्र जो 10वीं और 12वीं के मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, लेकिन अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है। उन्हें सुधार परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी।

किन छात्रों को शामिल होने की अनुमति?

सीआईएससीए पिछले साल ही सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा खत्म कर चुका है। बोर्ड एग्जाम में फेल होने वाले छात्रों को सुधार परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा जो स्टूडेंट्स केवल दो विषयों की सुधार परीक्षा में शामिल हो सकते है।

 प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए मिलेगा 15 मिनट का समय

छात्रों को सुधार परीक्षा में भी 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। यदि परीक्षा दोपहर 2:00 बजे शुरू होने वाली है तो क्वेश्चन पेपर दोपहर 1:45 बजे तक ही प्रदान कर दिए जाएंगे। वहीं एग्जाम हॉल में 30 मिनट पहले तक प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी। गणित और भाषा विषयों को छोड़कर कक्षा दसवीं के सभी पेपर के लिए 2 घंटे का समय उम्मीदवारों को दिया जाएगा।

मैथमैटिक्स के साथ-साथ बंगाली, गुजराती, हिंदी, मलयालम ,नेपाली ओड़िया, पंजाबी, तेलुगू, उर्दू, फ्रेंच, जर्मन और स्पेनिश विषयों की अवधि 3 घंटे होगी। एग्जाम 11:00 बजे शुरू होंगे। वहीं कक्षा 12वीं का प्रत्येक पेपर 3 घंटे का होगा। सिर्फ 7, 9 और 17 जुलाई परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे शुरू होगी। बाकी सभी दिन परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी।

कक्षा 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews