Hindi News

घोषित हुआ CISCE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जुलाई में सप्लीमेंट्री परीक्षा, 4 मई तक करें रि-चेकिंग के लिए आवेदन

Published:
सीआईएससीई ने आईसीएसई और आईएससी के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज 99.09% और बारहवीं का 99.02% रहा। आइए जानें कैसे अपना स्कोर चेक कर सकते हैं?
घोषित हुआ CISCE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जुलाई में सप्लीमेंट्री परीक्षा, 4 मई तक करें रि-चेकिंग के लिए आवेदन

AI Generated

CISCE ICSE ISC Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने बुधवार को कक्षा 10वीं (आईसीएसई) और कक्षा 12वीं (आईएससी) बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र ऑफशियल वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org और डिजीलॉकर पोर्टल पर जाकर विषयवार स्कोर चेक कर सकते हैं।

आईसीएसई परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 27 मार्च तक हुआ था। कुल 252,557 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए थे। इस साल पासिंग प्रतिशत 99.09% रहा। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.37% और लड़कों का 98.84% रहा। वहीं आईएससी यानि बारहवीं की परीक्षा 13 फरवरी से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। 99,551 उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए थे। पासिंग प्रतिशत 99.02% रहा। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 99.45% और लड़कों का 98.64% रहा।

कब होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा?

सीआईएससीई ने इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए संभावित तारीख भी घोषित कर दी गई है। सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन जुलाई 2025 में किया जाएगा। मई या जून में डेटशीट जारी हो सकती है। जो भी छात्र  अपने अंक सुधारना चाहते हैं, वे इसमें शामिल हो सकते हैं। प्रत्येक छात्र को अधिकतम दो विषयों के इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। 1500 से 2000 रुपये प्रति विषय शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है।

रि-चेकिंग प्रोसेस शुरू

रिजल्ट के रि-चेकिंग विंडो भी खुल चुका है। जो छात्र अपने स्कोर से असन्तुष्ट हैं, वे 4 मई 2025 तक रि-चेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 1000 रुपये प्रति विषय शुल्क भुगतान करना होगा। पिछले वर्ष के ट्रेंड्स के मुताबिक रि-चेकिंग के परिणाम 2-3 हफ्ते में घोषित होंगे। रिजल्ट से असन्तुष्ट होने पर स्टूडेंट्स पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर आईसीएसई या आईएससी कोर्स का चुनाव करें।
  • यूआईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • “Show Result” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर परिणाम नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में स्कोरकार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर स्टूडेंट्स अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews