महाराष्ट्र में भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला (IPS Transfer) हुआ है। जालना, धुले, अहिल्या नगर, नंदुरबार समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं। वहीं मुंबई और पुणे शहर में नए डिप्टी कमिश्नर की नियुक्ति। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के प्रभार में भी बदलाव देखने को मिला है। सरकार द्वारा 30 अप्रैल को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया गया है।
स्टेट इंटेलिजेंस डिपार्मेंट मुंबई के डिप्टी कमिश्नर पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी संदीप घुगे को मुंबई शहर का नया पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। स्टेट इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर पद की जिम्मेदारी रविंद्र सिंह एस परदेशी को सौंपी गई है, जो पहले परभणी पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत थे।
मुंबई शहर के पुलिस उपायुक्त पद पर बालासाहेब पाटिल को नियुक्त किया गया है, जो पहले नासिक ग्रामीण के एसपी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। श्रावण दत्त को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष कार्रवाई) और सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्थापना के स्टाफ अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है।
इन जिलों को मिले नए एसपी
अहल्यानगर के पुलिस अधीक्षक पद पर मुम्मका सुदर्शन को नियुक्त किया गया है। धोंडोपत एस स्वामी को एसपी नासिक (ग्रामीण) पद पर तैनात किया गया है। वशीम एसपी पद पर कार्यरत अनुज मिलिंद तारे को एंटीनाकोटिक्स टास्क फोर्स पुणे के एसपी पद पर नियुक्त किया गया है। नंदुरबार एसपी पद पर अश्विनी सनप को पदस्थ किया गया है। जलाना का नया एसपी तेजवीर सिंह संधू को बनाया गया है। वशीम के नए एसपी निकेश खाटमोडे होंगे। परभणी एसपी पद पर पंकज कुमावत और अमरावती ग्रामीण एसपी पद निकेतन कदम को नियुक्त किया गया है। सिंगुरी विशाल आनंद को धुले का नया एसपी बनाया गया है।
इन पुलिस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
मुंबई शहर पुलिस उपायुक्त पद पर गजानन राजमाने को पदस्थ किया गया है। दत्ता लक्ष्मण तोडेवाड को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष कार्रवाई) महाराष्ट्र राज्य के स्टाफ अधिकारी को स्थानांतरित करके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरावती पद पर नियुक्त किया गया है। सूरज गुंजल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालनगाओ के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
HHKFV8Ca4AAeNb_ (1)





