CISF Constable Admit Card 2022 : जारी किया सीआईएसएफ ने फायरमैन कांस्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Admit Card

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। सीआईएसएफ ने फायरमैन कांस्टेबल भर्ती के लिए पीईटी पीएसटी चरण के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार cisfrectt.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अब एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।

आपको बता दें कि ये भर्ती मार्च 2022 में निकाली गई थी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए फायरमैन कांस्टेबल के 1149 पदों पर निुयक्तियां होंगी। पीईटी पीएसटी 26 अगस्त से 10 अक्टूबर तक देश के 41 केंद्रों पर आयोजित होंगे।

गौरतलब है कि लिखित परीक्षा एक सीबीटी मोड की परीक्षा होगी। दोनों चरणों में सफल अभ्यर्थियों की स्टेटवाइज मेरिट लिस्ट तैयार होगी जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस का आरक्षण होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
>> सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://cisfrectt.in/fire_login.php पर जाएं।
>> अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
>> एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
>> अब चेक करें और डाउनलोड करें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews