CLAT 2027 परीक्षा की तारीख घोषित, 3 अगस्त से आवेदन शुरू, सिलेबस और पैटर्न में कोई बदलाव नहीं

क्लैट 2027 की तारीख घोषित हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन पोर्टल अगस्त में एक्टिव होगा। पैटर्न और सिलेबस में कोई भी बदलाव न करने का फैसला कंसोर्टियम की कार्यकारी समिति ने लिया है। 
CLAT 2027 Exam

कंसोर्सियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने क्लैट 2027 परीक्षा (CLAT 2027) की तारीख घोषित कर दी है। देश भर के विभिन्न शहरों में परीक्षा 6 दिसंबर को सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा। यह फैसला 18 जुलाई को आयोजित कंसोर्टियम की बैठक में लिया गया है।

22 जुलाई को जारी प्रेस नोट के मुताबिक 3 अगस्त 2026 को ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल एक्टिव होगा। उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर पाएंगे। इससे पहले उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है। ताकि आवेदन के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://consortiumofnlus.ac.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

सिलेबस और पैटर्न में कोई बदलाव नहीं 

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने 21 जुलाई को क्लैट 2027 यूजी और पीजी पेपर के पैटर्न और सिलेबस में कोई भी बदलाव न होने का ऐलान किया था। परीक्षा में कुल 5 सेक्शन शामिल होंगे, जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज, करंट अफेयर्स जनरल नॉलेज के साथ, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वानटेटिव टेक्निक्स शामिल हैं। 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा। वहीं गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।

31 अगस्त तक मांगा सुझाव और फ़ीडबैक

कन्वेयर और सभी पेपर सेटर सवाल, CLAT एक्सपर्ट कमिटी की रिपोर्ट में बताए गए सवालों और फॉर्मेट पर विचार किया जाएगा। फिर उन्हें उन्हें व्यावहारिक तरीके से अपनाया जाएगा। क्लैट एक्सपर्ट कमिटी की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। इसपर फीडबैक और सुझाव मांगा गया है। 31 अगस्त 2026 अंतिम तारीख है। 17 मई को नेशनल ज्यूडिशल अकादेमी भोपाल में NLU प्रेसिडेंट की बुलाई गई मीटिंग में यह तय किया गया है कि CJI कार्यालय की रिपोर्ट की सिफारिश पर आगे विचार करने के लिए कमेटी बनाई जाएगी। क्लैट 2028 की तैयारी के लिए रिपोर्ट की सिफारिश और जनता के फीडबैक पर काम किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews