CUET: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आवेदन इस दिन से होंगे शुरू, NTA ने की घोषणा, जाने यहाँ  

CUET: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आवेदन इस दिन से होंगे शुरू, NTA ने की घोषणा, जाने यहाँ   

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA ) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस  टेस्ट (CUET ) के एप्लीकेशन प्रक्रिया के शुरू होने की घोषणा कर दी है।  2 अप्रैल से उम्मीदवार एकेडमिक सेशन 2022 -23 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवार अंडर ग्रैजुएट प्रोग्राम्स (Under Graduates programmes)  में दाखिला ले सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…  MP Board: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए नई अपडेट, रिजल्ट में हो सकती है देरी, ये है कारण

बता दें कि यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड माध्यम से होगी। 2 अप्रैल से आवेदन शुरू होंगे और 30 अप्रैल 2022 तक उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। जो भी उम्मीदवार CUET के जरिए यूजी  प्रोग्राम के लिए अलग-अलग सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिला चाहते हैं, वह 2 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। 30 अप्रैल के बाद से आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े … CBSE : 10वीं-12वीं टर्म 2 पर आई नई अपडेट, 31 मार्च तक पूरा करें ये काम, जाने अन्य सूचना

सेक्शन I A और सेक्शन I B उम्मीदवार किसी भी 3  भाषा का चयन कर सकते हैं। Section B में 27 विषयों को दिया जाएगा जिसमें से उम्मीदवारों को 6 विषयों को चुनना होगा। सेक्शन 3  में जनरल टेस्ट लिया जाएगा। 12वीं पास  या फिर 12वीं के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सेक्शन 3 में जनरल नॉलेज,  करंट अफेयर्स, जनरल मेंटल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, लॉजिकल और एनालिटिकल रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in/  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। क्वेरी के लिए  ईमेल  cuet-ug@nta.ac.in कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं: Notice_20220326224622

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews