CUET PG 2022: एनटीए ने जारी की जरूरी नोटिस, दो दिन होगा MBA समेत इन 3 परीक्षाओं का आयोजन 

CUET PG 2022: एनटीए ने जारी की जरूरी नोटिस, दो दिन होगा MBA समेत इन 3 परीक्षाओं का आयोजन 

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG 2022) को लेकर नई नोटिस जारी कर दी है, जिसके मुताबिक कुछ परीक्षाओं का आयोजन दो दिन किया जाएगा। बता दें की CUET PG की परीक्षाएं 1 सितंबर से शुरू हो चुकी हैं और आज परीक्षा का पाँचवा दिन है। इन परीक्षाओं के आधार पर भारत के विभिन्न सेंट्रल यूनिवर्सिटी में उम्मीदवारों का दाखिला होगा।

यह भी पढ़े… Income Tax Vacancy: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 16 सितंबर ने पहले करें आवेदन, जानें पात्रता-सैलरी

हर दिन परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जा रहा है। पहला शिफ्ट 10 बजे सुबह से 12 बजे तक और शिफ्ट 3 बजे दोपहर से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित होती है। एनटीए ने एक जरूर सूचना जारी करते हुए यह कहा की PGQP38, PGQP01 और PGQP20 का आयोजन दो दिन होगा। PGQP01 का मतलब B.Ed, PGQP38 का मतलब जनरल एमबीए और PGQP20 का मतलब सोशल वर्क है।

यह भी पढ़े… MP में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जबलपुर और रीवा समेत इन शहरों में इतना महंगा हुआ पेट्रोल, जानें यहाँ

इन तीनों विषयों की परीक्षाओं का आयोजन दो अलग-अलग दिन पर किया जाएगा। तीनों पेपर्स के लिए अधिक आवेदन होने के कारण एनटीए ने ऐसा फैसला लिया है। इन तीनों पेपर्स के लिए ऐड्मिट कार्ड भी बहुत जल्द जारी होंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट cuet.nta.nic.in पर जाकर ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews