CUET PG 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, घोषित हुई परीक्षा की तारीख, 5 मई तक करें आवेदन, यहाँ जानें अपडेट

CUET PG 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, घोषित हुई परीक्षा की तारीख, 5 मई तक करें आवेदन, यहाँ जानें अपडेट

CUET PG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएशन (सीयूईटी पीजी 2023) परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। साथ ही एजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है। गुरुवार यानि आज यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने ट्वीट करके परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या cuet.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा का टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

इस दिन होगी परीक्षा

सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन जून में होगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-सीबीटी मोड में एग्जाम 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 जून को आयोजित होंगे। दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पालि सुबह 10 भए शुरू होगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

5 मई तक करें रजिस्ट्रेशन

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ा दी है। 19 अप्रैल तक सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि थी। लेकिन अब इच्छुक उम्मीदवार 5 मई तक आवेदन कर सकते है। 6 मई को करेक्शन विंडो ओपन होगा, जो 8 मई को क्लोज होगा। जिसके बाद ही एडमिट कार्ड्स और एग्जाम सिटी स्लिप जारी किया जाएगा। परीक्षा के स्कोर के आधार पर देश के करीब 177 विश्वविद्यालयों में छात्रों का दाखिला होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब New Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करें।
  • अब सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करे।
  • सेवन और सबमिट करके शुल्क का भुगतान करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews