CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी की फाइनल आन्सर-की जारी, ऐसे करें चेक, परिणाम की घोषणा जल्द, जानें अपडेट

CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी की फाइनल आन्सर-की जारी, ऐसे करें चेक, परिणाम की घोषणा जल्द, जानें अपडेट

CUET PG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी (Common University Entrance Test PG) की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आन्सर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

16 जुलाई तक खुला था ऑब्जेक्शन विंडो

सीयूईटी पीजी की फाइनल आन्सर-की उम्मीदवारों के सलाहों और फ़ीडबैक के आधार पर जारी की गई है। 13 जुलाई से 16 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर कैंडीडेट्स को दिया गया था है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब सभी पेपरों से कुल 562 प्रश्न हटा दिए गए हैं। मार्किंग स्कीम के आधार पर यदि कोई सवाल छूट जाता है तो अभ्यर्थियों को पूरे अंक दिए जाएंगे। उम्मीदवार ने प्रश्न को सॉल्व करने का प्रयास किया है या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

रिजल्ट का अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनटीए द्वारा जल्द ही सीयूईटी पीजी के परिणाम जारी हो सकते हैं। सोमवार को यूजीसी अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने कहा, “आन्सर-की को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर उम्मीदवारों को संभावित परिणाम घोषणा की तिथि के बारे में अपडेट किया जाएगा।” रिजल्ट्स घोषित होते ही उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। इसके लिए अपको एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता पड़ेगी।

ऐसे डाउनलोड करें आन्सर-की

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “सीयूईटी पीजी आन्सर-की” के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पीडीएफ़ खुलेगा, जहां आन्सर-की चेक कर सकते हैं।
  • इस पेज कोडाउनलोड करें। आप चाहे तो उत्तर कुंजी की हार्ड कॉपी भी निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews