
CUET PG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन (Common University Entrance Test PG) के संबंधित अहम नोटिस जारी किया है। सीयूईटी पीजी के लिए रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आन्सर-की (Provisional Answer Key) प्रदर्शित होने की तारीख आगे बढ़ चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर 16 जुलाई तक आन्सर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, जो पहले 15 जुलाई, 2023 थी।
जो भी उम्मीदवार प्रोविजनल आन्सर-की के अंतुष्ट नहीं हैं, वो लोग आज रात 11 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद फाइनल उत्तर कुंजी एनटीए द्वारा जारी की जाएगी। बता दें कि 13 जुलाई को ऑब्जेक्शन विंडो खुला था। प्रत्येक प्रश्न को चुनौती देने के लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
ऐसे दर्ज करें आपत्ति
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब लॉग इन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और पासवर्ड) दर्ज करें।
- ऑफिशियल आन्सर-की स्क्रीन पर जारी होगा।
- उत्तर को चेक करें और उसे रिस्पॉन्स से मैच करें।
- भविष्य के जरूरतों के लिए पीडीएफ़ डाउनलोड करें।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

