CUET UG 2022: सीयूईटी-यूजी को लेकर आई अपडेट, NTA ने जारी किया नया सेड्यूल, अब इस दिन होगी परीक्षा

CUET UG 2022: सीयूईटी-यूजी को लेकर आई अपडेट, NTA ने जारी किया नया सेड्यूल, अब इस दिन होगी परीक्षा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। गुरुवार को कुछ तकनीकी खामियों के कारण कई परीक्षा केंद्रों पर CUET UG परीक्षा रद्द कर दी गई थी। NTA ने फिर से नए तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें की देश के विभिन्न यूनिवर्सिटी में दाखिले लेने के लिए विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CUET UG 2022) का आयोजन करवाया जाता है। अब परीक्षाओं का आयोजन 24-28 अगस्त को होगा। वहीं NTA द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों की परीक्षाएं रद्द की गई थी, उनके लिए ऐड्मिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। हालांकि NTA ने पहले इन परीक्षाओं को 12-14 अगस्त तक आयोजित करने की घोषणा की थी। लेकिन इन तारीखों में त्योहार होने के कारण अब परीक्षा 24-28 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े… Commonwealth Games 2022 : टोक्यो के जख्मों पर लगा मरहम, बेटियों ने अपने नाम किया ब्रॉन्ज मेडल

बता दें की कुछ तकनीकी खामियों ने करण कुछ दिनों पहले 17 राज्यों में पहली पाली में कई सेंटर पर परीक्षा को रद्द करना पड़ा था। वहीं दूसरी पाली के दौरान करीब 485 सेंटर पर परीक्षाएं रद्द की गई। शुक्रवार को भी 50 केंद्रों में परीक्षा रद्द कर दी थी। अब तक 60 केंद्रों में परीक्षा रद्द कर हो चुकी है, जिसे देखते हुए NTA इन स्थानों को परीक्षा केंद्र की सूची से निकालने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़े… UGC ने छात्र हित में लिया बड़ा फैसला, लाखों छात्रों को मिलेगा लाभ, विश्वविद्यालयों को लौटाने होगी पूरी फीस, हॉस्टल और मेस फीस पर जानें अपडेट

वहीं शनिवार को NTA ने कहा की नियमों का पालन नहीं करने वाले केंद्रों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। शुक्रवार को अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के बाद NTA ने केंद्रों की समीक्षा की, जिसमें यह पाया की ऐसे कई सेंटर हैं जहां निर्देश का पालन नहीं हो रहा है। जिसके बाद NTA ने कहा की इन घटनाओ के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews