Commonwealth Games 2022 : टोक्यो के जख्मों पर लगा मरहम, बेटियों ने अपने नाम किया ब्रॉन्ज मेडल

Commonwealth Games 2022 : टोक्यो के जख्मों पर लगा मरहम, बेटियों ने अपने नाम किया ब्रॉन्ज मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। मन में कसक एक साल से थी क्योंकि ओलंपिक में बस एक कदम से मेडल चूकना!, बहुत निराशाजनक था लेकिन उन हौसलों को उड़ान मिल ही जाती है, जो उसे भुलाकर भविष्य के लिए तैयारियां शुरू कर देते है। हालांकि, ये सफर भी भारत के लिए आसान नहीं रहा क्योंकि टूर्नामेंट से पहले ही भारत की स्ट्राइकर और कप्तान रानी रामपाल चोटिल हो गई और उनके स्थान पर टीम की कमान अनुभवी भारतीय गोलकीपर सविता पुनिया को दी गई और उन्होंने देश को इस बार बिल्कुल भी निराश नहीं किया और अपनी टीम का शानदार नेतृत्व करते हुए ब्रॉन्ज मेडल लेकर ही देश लौटी।

Indian Women’s #Hockey Team wins solid bronze🥉against New Zealand’s Women’s team on a penalty shootout score of 2-1🏑

Well-thought teamwork with ample energy helped the girls deliver their best to win the BRONZE 🤩

Great Game Girls!!👍#Cheer4India pic.twitter.com/RRWX0GnA6X

— SAI Media (@Media_SAI) August 7, 2022

मैच का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब न्यूजीलैंड को आखिरी मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला और जिसे उन्होंने बिल्कुल भी ना गंवाते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर कर, जिस वजह से मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा। लेकिन भारत ने पेनल्टी शूटआउट 2-1 से अपने नाम किया।

इससे पहले दोनों ही टीमों का डिफेन्स में प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां पहले, तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों ही टीमों के खिलाड़ी गोल दागने में नाकाम रहे। दूसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट में सलीमा टेटे ने न्यूजीलैंड के डिफेन्स को भेदते हुए मैच का पहला गोल दागा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews