CUET UG 2023: फेज 4 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 5-8 जून को होगी परीक्षा, जानें अपडेट

JEE Mains 2024

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट यूजी फेज 4 के के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने सीयूईटी यूजी फेज 4 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (City Intimation Slip) भी जारी कर दिया है।

5 जून से शुरू होगी फेज 4 की परीक्षा

फेज 4 परीक्षा का आयोजन 5, 6, 7 और 8 जून, 2023 को होगा। वर्तमान में फेज 3 की परीक्षा जारी है। एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र जाने से पहले एक बार प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देश को जरूर पढ़ लें। जल्द ही एनटीए 9, 10 और 11 जून को होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड और सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर सकता हैं। अपडेट के लिए कैंडीडेट्स आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “Download Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर हॉल टिकर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
  • परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एक प्रिन्ट आउट कॉपी जरूर निकाल लें।

परेशानी होने पर क्या करें?

यदि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कोई परेशानी हो तो वे लोग 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क करें। cuet-ug@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews