CUET UG 2023: फाइनल फेज का एग्जाम शेड्यूल जारी, 17 जून तक होगी परीक्षा, जानें एडमिट कार्ड का अपडेट

jee advanced 2024

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी फेज 6 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे संबंधित नोटिस भी जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 12 जून से अंतिम चरण के परीक्षाओं का आयोजन होगा, जो 17 जून को समाप्त होगा। 12, 13, 14, 15, 16 और 17 जून, 2023 को एग्जाम कुछ चुनिंदा शहरों में होने वाले हैं, जहां आवेदकों की संख्या अधिक है।

अधिसूचना में कहा गया है कि, “वे उम्मीदवार जिन्हें अभी तक एडमिट कार्ड या सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी नहीं किया गया है या भी उनके द्वारा आवेदन में चयनित कोई भी टेस्ट पेपर निर्धारित नहीं किया गया है, उन्हें अंतिम चरण परीक्षा में निर्धारित किया जाएगा। बफर तिथियाँ 21 , 22 और 23 जून होंगी।” जल्द ही फेज 6 का एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा, अपडेट्स के लिए उम्मीदवार नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

बता दें एनटीए अब तक 4 चरणों की परीक्षा आयोजित कर चुका है। फेज 5 की परीक्षा 9 जून यानि आज से आरंभ हो चुकी, जो 11 जून तक चलेगी। 5वें चरण के लिए एनटीए ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। बिना प्रवेश पत्र और आइडी प्रूफ के एग्जाम हॉल में एंट्री की अनुमति नहीं होगी।

बता दें कि 21 मई से सीयूईटी परीक्षा शुरू हुई थी। इस बार परीक्षा के लिए 14 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। एग्जाम देश के विभिन्न शहरों में 3 स्लॉट में आयोजित हो रहे हैं। परीक्षा से संबंधित परेशानियों के लिए उम्मीदवार 011-40759000/011-69227700 या cuetug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews