CUET UG 2024: यूजीसी की बड़ी तैयारी, सीयूईटी यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया में होगा बड़ा बदलाव, जानें कैसे होगा एडमिशन

cuet ug 2024

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के स्कोर के आधार पर विभिन्न विश्वविद्यालयों में एडमिशन के प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने वाला है। यूजीसी स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए कॉमन काउन्सलिंग प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके लिए कमिटी का गठन भी किया गया है । हालांकि नया सिस्टम इस साल कार्यान्वित होगा या नहीं, इस संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission ने कोई घोषणा नहीं की है।

पायलट प्रोग्राम में 5 विश्वविद्यालय शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Common Counselling प्रयोग के लिए देश भर के 5 प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों को चुना गया है। इस लिस्ट में मिजोरम यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), बीएचयू और कश्मीर यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

कैसे होगा छात्रों का एडमिशन?

सामान्य काउन्सलिंग की प्रक्रिया JEE और NEET जैसी हो सकती है। फिलहाल, छात्रों को अपने पसंद के विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए अलग से काउन्सलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। नए सिस्टम के बाद छात्रों उनके स्कोर के हिसाब से यूनिवर्सिटी अलॉट किया जाएगा। यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार द्वारा साझा किए गए डेटा के मुताबिक सीयूईटी यूजी 32 राज्य, 20 डीम्ड यूनिवर्सिटी, 98 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 6 सरकारी विश्वविद्यालय रजिस्टर्ड हैं।

मई में होगी परीक्षा, आवेदन अभी जारी

बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा में का आयोजन इस बार हाइब्रिड मोड में होगा। 15 मई से 31 मई के बीच देशभर के विभिन्न शहरों में 63 भाषाओं में एग्जाम आयोजित होंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। छात्र 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews