CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार को सीयूईटी यूजी की फाइनल आन्सर-की जारी कर दी है। जल्द हि रिजल्ट का नोटिस भी जारी होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। साथ ही उत्तर कुंजी का पीडीएफ़ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

दो बार आयोजित हुई परीक्षा

बता दें कि 15 से 29 मई के बीच सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन हाइब्रिड मोड में हुआ था। 7 जुलाई को एनटीए ने प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी थी। उम्मीदवारों की शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए 19 जुलाई को 866 उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा का आयोजन हुआ था।  22 जुलाई रि-टेस्ट की प्रोविजनल आन्सर-की एनटीए ने जारी की थी। जिसकी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई थी।

जल्द जारी होगी चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट 

सीयूईटी यूजी का कट-ऑफ जारी नहीं किया जाएगा। क्योंकि किसी प्रकार की केन्द्रीकृत काउन्सलिंग नहीं होगी। उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और इच्छा के अनुसार विश्वविद्यालयों के वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। एनटीए रिजल्ट के साथ-साथ चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट और टॉपर्स के नाम भी जारी करेगा। परिणाम को लेकर कोई तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

फाइनल आन्सर-की के आधार पर परिणाम घोषित होंगे। एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके उम्मीदवार अपना स्कोर देख पाएंगे। अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
  • अब स्कोरकार्ड डाउनलोड पेज पर जाएं।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड दिखेगा।
  • इसे चेक करें और डाउनलोड करके रख लें। भविष्य के संदर्भ में आप स्कोरकार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

सीयूईटी यूजी उत्तर कुंजी का पीडीएफ़-