NTA का अहम नोटिस, CUET UG 2026 में इन नियमों का पालन जरूरी, 11 मई से परीक्षा 

सीयूईटी यूजी के लिए एनटीए ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें ड्रेस कोड से लेकर रिपोर्टिंग टाइम शामिल है। इन नियमों का पालन उम्मीदवारों को करना होगा। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
CUET UG 2026 Result

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- यूजी (CUET UG 2026) की शुरुआती 11 मई से होने वाली है। इसका समापन 31 मई को होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा से संबंधित एडवाइजरी जारी की है। जिसका ख्याल उम्मीदवारों को रखना होगा। इस बार भी एनटीए ने सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी नहीं किया है। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट, पेपर इत्यादि जानकारी उपलब्ध होगी। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार करीब 15,68,800 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। प्रत्येक उम्मीदवार को पांच विषयों में शामिल होने की अनुमति होगी। परीक्षा कुल 35 शिफ्टों में होगी। ज्यादातर छात्रों को उनकी पसंद के शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए हैं। प्रवेश पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा वैध फोटो आइडेंटी कार्ड जैसे कि आधार वोटर आईडी ले जाने की सलाह भी दी जाती है

एडमिट कार्ड  में जिनका फोटोग्राफ आधार कार्ड से मैच नहीं होता है, उन्हें हेड मास्टर या प्रिंसिपल या क्लास-1 गैजेटेड ऑफीसर (जैसे कि तहसीलदार, रेवेन्यू ऑफिसर, एसडीएम, डीएम) या इंडियन एंबेसी के क्लासे-1 गैजेटेड ऑफीसर द्वारा साइन किए गए सर्टिफिकेट को लाना होगा। इसके अलावा पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ और पीडबल्यूडी दस्तावेजों को भी रख लें। परीक्षा से 2 घंटे पहले रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है।

ड्रेस कोड जानें 

एनटीए ने ड्रेस कोड भी जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को फुल स्लिप या ऊनी कपड़े पहनने की अनुमति होगी। हालांकि इसके लिए उन्हें परीक्षा केंद्र पर थोड़ा पहले रिपोर्ट करना होगा। कलावा और अन्य धार्मिक धागे की अनुमति भी दी जाएगी। लेकिन यदि कोई उम्मीदवार आस्था से जुड़ी कोई चीज या कपड़े को पहना है, तो उसे जांच के दौरान होने वाली देरी से बचने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहले ही उपस्थित होने की सलाह एजेंसी ने दी है। चप्पल और कम हील वाले फुटवियर पहनने की सलाह दी जाती है। मेटल एक्सेसरीज़ न पहनें।

इन चीजों पर होगा प्रतिबंध

लिखित सामग्री, कागज,  पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउचम, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड इत्यादि कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर प्रतिबंध होगा। वॉलेट, चश्मा, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, घड़ी, ब्रेसलेट और कैमरा पर भी प्रतिबंध होगा। किसी प्रकार के धातु से बने एक्सेसरीज़ पर भी प्रतिबंध होगा। खाने-पीने की चीज ले जाने की अनुमति भी नहीं होगी।  हालांकि उम्मीदवार ट्रांसपेरेंट पानी बोतल के साथ एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री ले सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews