CUET UG 2026 फाइनल आंसर-की जारी, NTA ने ड्रॉप किए 7 प्रश्न, ऐसे करें डाउनलोड, रिजल्ट जल्द

सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर-की जारी हो चुकी है। एनटीए जल्द ही परिणाम घोषित करेगा। कई प्रश्नों को हटाया गया है। इसे डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
CUET UG 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर-की (CUET UG 2026) जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसे पीडीएफ़ फॉर्मेट में एनटीए ने अपलोड किया है, एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 11 मई से लेकर 7 जून तक किया गया है। फाइनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका उम्मीदवारों को नहीं दिया गया है। परिणाम भी इसपर आधारित होंगे।

देश भर के 321 और विदेशों में स्थित 15 शहरों में कुल 37 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 13 लैंग्वेज, 23 डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट और 1 जनरल एप्टीट्यूड विषय शामिल है। प्रत्येक उम्मीदवारों को पांच विषयों में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। इस बार कुल 15,68,867 उम्मीदवारओं ने आवेदन किया था। प्रोविजनल आंसर-की 9 जून को जारी हुई थी। उम्मीदवारों को 11 जून तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था।

कई प्रश्न हटाए गए 

जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट, फिजिक्स, हिंदी, सोशियोलॉजी और कोर मैथमेटिक्स एंड अप्लाइड मैथमेटिक्स को मिलाकर कुल 7 प्रश्न ड्रॉप किए गए हैं। संबंधित विषय के उम्मीदवारों को ड्रॉप किए गए प्रश्नों पर 5 अंक दिए जाएंगे।  44 प्रश्न ऐसे हैं, जिसमें एक से अधिक उत्तर सही है। जिन उम्मीदवारों ने इनमें से किसी भी एक विकल्प को चुना है, उन्हें 5 अंक दिए जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर सीयूईटी यूजी 2026 फाइनल आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा। यहां परीक्षा की तिथि, विषय और शिफ्ट वाइज क्वेश्चन आईडी और सही विकल्पों को चेक करें।
  4. उत्तर कुंजी को डाउनलोड और सेव करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

जल्द जारी होगा रिजल्ट 

रिजल्ट को लेकर कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम 22 से लेकर 26 जून के बीच कभी भी घोषित हो सकते हैं। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews