CUET UG 2026 पर बड़ी अपडेट, NTA ने बढ़ाई फोटो वेरिफिकेशन की डेडलाइन, अहम नोटिस जारी

सीयूईटी यूजी को लेकर एनटीए ने नोटिस जारी किया है। फोटो वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन आगे बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार फोटोग्राफ और दस्तावेजों के मिसमैच को सुधार सकते हैं। 
CUET UG 2026 Result

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) के फोटो वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट को जमा करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। इस संबंध एक नोटिस 14 अप्रैल को जारी किया गया है। पहले फोटोग्राफ मिसमैच को सुधारने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल थी। जिसे आगे बढ़ाकर 16 अप्रैल 2026 कर दिया गया है।

उम्मीदवारों रिसेंट सर्टिफाइड फोटो के साथ सही तरीके से साइन किया हुआ और अटेस्टेड फोटो वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। इसके लिए एनटीए ने गाइडलाइंस भी जारी की थी। फोटो वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट मॉड्यूल लाइफ कर दिया गया है। इसके अलावा परीक्षा के दिन छात्रों को फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए एग्जाम सेंटर पर सर्टिफिकेट की प्रिंटेड कॉपी भी दिखानी होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

क्यों उठाया गया यह कदम?

आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी तक जारी थी। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद भी एनटीए ने देखा कि उम्मीदवारों ने आधार के अलावा अन्य किसी पहचान पत्र दस्तावेज का इस्तेमाल करके पंजीकरण किया है। ऐसे में आवेदन के दौरान कैप्चर किया गया लाइव फोटोग्राफ यूआईडीएआई से रिकॉर्ड से मैच नहीं हो रहा है। इसलिए इसलिए छात्रों को इसे सत्यापित करने का अवसर दिया है। उम्मीदवार स्कूल या कॉलेज प्रिंसिपल या क्लास-1 गैजेटेड ऑफीसर जैसे कि तहसीलदार, रेवेन्यू ऑफिसर, एसडीएम, डीएम और इंडियन इंडियन एंबेसी के क्लास-1 गैजेटेड ऑफीसर द्वारा साइन और अटेस्टेड सर्टिफिकेट को फोटोग्राफ के साथ अपलोड सकते हैं।

सीयूईटी यूजी की तारीख घोषित 

परीक्षा का आयोजन 11 से लेकर 31 मई के बीच होने वाला है। डिटेल शेड्यूल जल्द ही जारी हो सकता है। प्रत्येक उम्मीदवार को लैंग्वेज और जनरल एप्टीट्यूड  टेस्ट समेत कुल पांच विषयों में शामिल होने की अनुमति होगी। इस साल कुल 37 विषयों की परीक्षा आयोजित होने वाली है, जिसमें 13 भारतीय भाषाएं हैं। तेरा  प्रत्येक टेस्ट पेपर में प्रश्नों की संख्या 50 होगी। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगा। प्रत्येक टेस्ट पेपर की अवधि 60 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवारों को पांच अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर एक अंक काटे जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews