जल्द जारी होगा CUET UG 2026 रिजल्ट, ऐसे करें चेक, पिछले वर्षों का ट्रेंड और एडमिशन प्रोसेस भी जान लें

सीयूईटी यूजी रिजल्ट जल्द ही जारी होगा। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। आइए जानें परिणाम कहाँ, कब और कैसे चेक करें?
CUET UG 2026 Result

लाखों अभ्यर्थियों को सीयूईटी यूजी रिजल्ट (CUET UG 2026 Result) का इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अब तक इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिजल्ट जून 2026 के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

37 विषयों की सीयूईटी यूजी का आयोजन देश भर के विभिन्न शहरों में 11 मई से लेकर 7 जून के बीच किया गया। इस बार कुल 15,68,867 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। उत्तर कुंजी 9 जून को ही जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को 11 जून तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया। दर्ज की चुनौतियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी होगी। इसके आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

पिछले 3 वर्षों का ट्रेंड जानें 

2025 में सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 13 मई से लेकर 4 जून तक किया गया था। परिणाम 4 जुलाई को घोषित हुए थे। 2024 में परीक्षा 15 से लेकर 29 मई तक आयोजित हुई थी। रिजल्ट 29 जुलाई को जारी किए गए थे। 2023 में परीक्षा का आयोजन 21 मई से लेकर 13 जून तक किया गया था। रिजल्ट 16 जुलाई को जारी हुआ था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाएं।
  2. कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर सीयूईटी यूजी 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन पेज खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके जमा करें।
  4. स्क्रीन पर परिणाम नजर आएगा। इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिंट आउट निकाल कर जरूर रख लें।

कैसे तैयार होगा रिजल्ट? 

अलग-अलग विषयों के लिए विभिन्न शिफ्टों में आयोजित हुई परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को नॉर्मलाइज किया जाएगा। असली स्कोर (Raw score) को एनटीए स्कोर में बदला जाएगा। सीयूईटी यूजी में प्राप्त स्कोर शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए ही मान्य होगा। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोर के आधार पर अपने पसंदीदा यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। एडमिशन प्रक्रिया की पूरी जिम्मेदारी प्रतिभागी संस्थाओं की होगी। परिणाम घोषित होने के बाद एनटीए काउंसलिंग या एडमिशन प्रोसेस में कोई भी भूमिका नहीं निभाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews