CUET UG 2024: बड़ी अपडेट, इस दिन जारी होगी सीयूईटी यूजी की एग्जाम सिटी स्लिप, UGC अध्यक्ष ने की घोषणा, नोट कर लें तारीख

यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड की तारीख को लेकर बड़ी घोषणा की है। 15 मई से परीक्षा शुरू होगी।
cuet ug 2024

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तारीख कन्फर्म कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 5 मई को Exam City Slip जारी करेगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाकर इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड को लेकर भी यूजीसी अध्यक्ष ने बड़ी घोषणा की है।

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

कुमार ने “X” पर पोस्ट किया, “नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 5 मई या इससे पहले एग्जामिनेशन सिटी की जानकारी घोषित कर सकता है। NTA के ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड की डाउनलोडिंग मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी।”

15 मई से परीक्षा शुरू

एनटीए द्वारा जारी किए शेड्यूल के मुताबिक इस साल 15 मई से 24 मई तक सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन होगा। देशभर के 380 शहरों और देश के बाहर 26 शहरों में एग्जाम आयोजित होंगे। उम्मीदवार टाइम टेबल ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

13 लाख से अधिक छात्रों ने किया आवेदन

परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर छात्रों का दाखिला स्नातक पाठ्यक्रम के लिए देश के विभिन्न केन्द्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, प्राइवेट यूनिवर्सिटी और डीम्ड यूनिवर्सिटी में होगा। इस बार कुल 13.48 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए CUET UG 2024 City Intimation Slip” के लिन पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, लॉग क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखेगा। इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में आप इसका प्रिन्ट आउट निकालकर भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews