CUET UG 2024: एनटीए की बड़ी घोषणा, 19 जुलाई को दोबारा होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा, नोटिस जारी, रिजल्ट पर भी अपडेट, जानें डिटेल 

एनटीए ने CUET UG पुनर्परीक्षा को लेकर नोटिस जारी किया है। जल्द ही रि-टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी होंगे।
cuet ug 2024

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी रि-टेस्ट और रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रभवित छात्रों के दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एनटीए ने 14 जुलाई को एक नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक 19 जुलाई, 2024 को पुनर्परीक्षा आयोजित होंगे।

क्यों लिया एनटीए ने पुनर्परीक्षा का फैसला?

दरअसल, नीट यूजी और यूजीसी नेट पेपर लीक के विवादों के बीच एनटीए ने सीयूईटी यूजी की प्रोविजनल आन्सर-की जारी की थी। 9 जुलाई तक चुनौतियाँ दर्ज की गई। एजेंसी को ऑनलाइन कई शिकायतें प्राप्त हुई। इन शिकायतों पर विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया के बाद पुनर्परीक्षा करवाने का निर्णय लिया गया है।

ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

रिपोर्ट के मुताबिक इसमें करीब 1,000 छात्र शामिल होंगे। 19 जुलाई को ऑनलाइन यानि सीबीटी मोड में एग्जाम आयोजित होंगे। एनटीए प्रभावित छात्रों को विषय कोड की जानकारी देते हुए ईमेल के जरिए नोटिस भेजा है। बता दें कि 15 मई से 29 मई के बीच सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया गया था।

एनटीए जारी करेगा नए एडमिट कार्ड 

प्रभावित छात्र पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उनके लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश उपलब्ध होंगे।

रिजल्ट पर क्या है अपडेट? 

फाइनल आन्सर-की और रिजल्ट को लेकर भी अपडेट सामने आई है। प्रोविजनल आन्सर-की पर प्राप्त हुई चुनौतियों के आधार पर जल्द ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी होगी। जल्द ही इसे वेबसाइट पर अपलोड भी किया जाएगा। वहीं शिकायतों की जांच दोबारा होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीयूईटी यूजी के परिणाम 22 जुलाई तक घोषित हो सकते हैं। इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews