DU UG Admission 2025 की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज होगी जारी, यहां करें चेक

दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूजी पाठ्यक्रम में एडमिशन लेने के लिए जिन अभ्यर्थियों ने पहले राउंड में आवेदन किए हैं। उनकी अलॉटमेंट लिस्ट आज जारी होगी।
DU UG Admission 2025

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन (DU UG Admission 2025) के लिए जिन अभ्यर्थियों ने पहले राउंड के रजिस्ट्रेशन करवाए थे उनके लिए जरूरी खबर सामने आई है। 19 जुलाई यानी कि आज डीयू यूजी सीएसएएस 2025 की पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाने वाली है। जानकारी के मुताबिक आज शाम 5 बजे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर अलॉटमेंट लिस्ट चेक की जा सकती है।

जिन अभ्यर्थियों ने पहले राउंड में रजिस्ट्रेशन किया है वह चाहे तो admission.uod.ac.in पर भी लिस्ट देख सकते हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ये अलॉटमेंट लिस्ट सीएसएएस के पहले चरण और सीयूईटी यूजी के परिणाम के दौरान तय की गई प्राथमिकताओं के आधार पर जारी की जाएगी।

कितने अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए 2.65 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन दिए हैं। अलॉटमेंट लिस्ट की घोषणा के बाद सिलेक्टेड अभ्यर्थी को अपनी सीट एक्सेप्ट करने के लिए लॉगिन करना होगा। इस बार 70 से ज्यादा कॉलेज में 71,000 सीट अंडर ग्रैजुएट प्रोग्राम्स के लिए उपलब्ध करवाई गई है। इसके तहत जितने छात्रों ने आवेदन किया है, उस हिसाब से हर 10 में से तीन छात्रों को ही सीट मिल पाएगी।

कब से शुरू होगा सत्र

यूनिवर्सिटी द्वारा 1 अगस्त से नया सत्र शुरू करने की घोषणा की गई थी। हालांकि, अब आवंटन सूची के आधार पर दाखिले की तारीख तय की गई है। यूनिवर्सिटी ने साफ तौर पर यह बता दिया है कि अगर सीट खाली रहती है तो आगे भी राउंड रखे जाएंगे। जो छात्र एडमिशन लेना चाहते हैं वह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट नियमित रूप से चेक कर सकते हैं।

याद रखें जरूरी तारीखें

आवंटन सूची: ये आज 19 जुलाई शाम 5 बजे जारी की जाएगी।

सीट स्वीकार करने की तारीख: 21 जुलाई शाम 4:59 तक सीट स्वीकार की जा सकती है।

ऑनलाइन सत्यापन: ऑनलाइन आवेदन के सत्यापन का समय 19 से 22 जुलाई के बीच रखा गया है।

फीस की तारीख: सीट सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को फीस जमा करनी होगी। जिसकी अंतिम तिथि 23 जुलाई शाम 4:59 तक है।

दूसरा राउंड और सूची

इसके बाद बची हुई सीटों की जानकारी यूनिवर्सिटी द्वारा 24 जुलाई शाम 5 बजे जारी की जाएगी। इसके बाद 24-25 जुलाई को विंडो खुलेगी और आवंटन सूची 28 जुलाई को जारी कर दी जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews