बिना फीस ऑनलाइन करें अकाउंटिंग से जुड़े ये 3 कोर्स, शिक्षा मंत्रालय कर रहा ऑफर 

स्वयं पोर्टल पर शिक्षा मंत्रालय अकाउंटिंग से जुड़े कई कोर्स ऑफर कर रहा। इस फील्ड में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स आसानी से ज्वाइन कर सकते हैं। आइए इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें-  
free cyber security courses

AI Generated Image

स्वयं पोर्टल केंद्र सरकार की खास पहल है। इसपर स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल यहाँ अलग-अलग पाठ्यक्रमों को ज्वाइन कर सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय ने पोर्टल के लिए कई नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाए हैं। इसमें से एक CEC है। सीईसी के अंतर्गत कई प्रसिद्ध संस्थान फ्री कोर्स ऑफर कर रहे हैं। जिसमें बिना किसी फीस ऑनलाइन होती है। लाइव सेशन, रिकॉर्डेड लेक्टर, असेस्मेंट जैसी सुविधाओं को भी शामिल किया गया है।

सीईसी के साथ मिलकर कई सरकारी और प्राइवेट विश्वविद्यालय अकाउंटिंग से जुड़े पाठ्यक्रम ऑफर कर रहे हैं। विशेषज्ञों द्वारा पढ़ाया जाता है। सर्टिफिकेट प्राप्त करके का विकल्प भी मिलता है। सभों कोर्सेस की शुरुआत जनवरी 2026 में होगी। उम्मीदवार अपनी इच्छानुसार किसी भी कोर्स ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in  पर जाकर ज्वाइन कर सकते हैं। मुफ़्त कोर्सेस की सूची में क्लाउड अकाउंटिंग, कॉर्पोरेट अकाउंटिंग और फाइनेंशियल अकाउंटिंग शामिल हैं।

ऐसे ज्वाइन कर सकते हैं कोर्स (Free Accounting Courses)

  • सबसे पहले स्वयं पोर्टल को swayam.gov.in पर जाएँ।
  • फिर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें। इसके लिए होमपेज पर दिए गए “Sign/Register” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब जरूरी जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • कोर्स को सर्च करें। “Join” बटन पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करें और पाठ्यक्रम से जुड़े।

पाठ्यक्रमों के बारे में जानें 

क्लाउड अकाउंटिंग:- यह पाठ्यक्रम अहमदाबाद आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज, अहमदाबाद द्वारा ऑफर किया जा रहा है। जिसके को-ऑर्डिनेटर डॉ महेश चावला हैं। अब इससे 100 लर्नर जुड़ चुके हैं। यह 4 क्रेडिट पॉइंट का एक प्रोग्राम है, जिसे केवल एक सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। अंडरग्रेजुएट लेवल का यह पाठ्यक्रम गुजराती भाषा में उपलब्ध है। इसकी शुरुआत 5 जनवरी 2026 से होने वाली है। इसका संचालन 1 अप्रैल 2026 तक होगा। 28 फरवरी एनरोलमेंट की अंतिम तारीख है।

कॉरपोरेट अकाउंटिंग:-  यह कोर्स जोधपुर में स्थित जय नैरेन व्यास यूनिवर्सिटी द्वारा ऑफर किया जा रहा है। इसे पूरा करने में 15 सप्ताह का समय लगता है। पाठ्यक्रम की शुरुआत 5से जनवरी 2026 से होने वाली है। कॉरपोरेट अकाउंटिंग से संबंधित अलग-अलग टॉपिक को जोड़ा गया है। इसमें कुल 7 यूनिट शामिल हैं।

फाइनेंशियल अकाउंटिंग:- यह पाठ्यक्रम इंदौर में स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा ऑफर किया जा रहा है। अब तक इसे 352 लर्नर्स ज्वाइन कर चुके हैं। यह इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। अंडरग्रेजुएट लेवल के इस प्रोग्राम को कॉमर्स की कैटेगरी में शामिल किया गया है। 15 जनवरी से पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी। वहीं इसका समापन 30 अप्रैल 2026 को होगा। स्टूडेंट 28 फरवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews