Google में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

Google में इंटर्नशिप करने का यह एक सुनहरा मौका है। अगर आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं, तो अभी आवेदन करें।
Google

Google: अगर आपने इंजीनियरिंग फील्ड में ग्रेजुएशन कर रखा है, आपकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी हो चुकी है और आप इंटर्नशिप की तलाश में है, तो आपके लिए गूगल द्वारा आयोजित सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग विंटर इंटर्नशिप 2025 एक बेहतरीन अवसर है।

यह इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए है जो बैचलर, मास्टर या डुएल डिग्री के कंप्यूटर साइंस के फाइनल ईयर में है। अगर आप विश्व प्रसिद्ध कंपनी गूगल के साथ अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको यह मौका नहीं छोड़ना चाहिए। इस अवसर का लाभ उठाकर आप अपनी टेक्निकल स्किल्स को और भी बड़ा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

आपके पास अपना एक अच्छा रिज्यूमे बना हुआ होना चाहिए। इससे रिज्यूमे में आपको उन तकनीकी भाषाओं का उल्लेख करना चाहिए, जिनमें आप कुशल हैं, जैसे की C, C++, Java, JavaScript और Python। इसके अलावा आपको अपनी अंग्रेजी में ऑफिशियल और अनऑफिशियल ट्रांसक्रिप्ट भी अपलोड करनी होगी। इस बात का ध्यान रखें कि आपका रिज्यूमे या सीवी प्रोफेशनल और आकर्षक हो जिसमें आपकी कोडिंग स्किल का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया हो।

इंटर्नशिप के लिए आवेदन करते समय ‘Now Attending’ का ऑप्शन चुनें और अपने करंट ट्रांसक्रिप्ट अपलोड करें। गूगल पीडीएफ फाइलों को प्राथमिकता देता है इसलिए अपनी फाइलें इसी फॉर्मेट में रखें। अगर आप इस इंटर्नशिप के लिए चुने जाते हैं तो आपको बेंगलुरु, कर्नाटक, हैदराबाद या तेलंगाना में काम करने का अवसर मिल सकता है।

इंटर्नशिप के लिए योग्यता

1. आपको किसी बैचलर, मास्टर या संबंधित तकनीकी ट्रेनिंग प्रोग्राम में एनरॉल्ड होना चाहिए।

2. सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में अनुभव आवश्यक है।

3. C, C++, JavaScript, Python यह इसी तरह की भाषाओं में प्रोफिशिएंसी होनी चाहिए।

4. वेब और मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट जैसे क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए।

5. ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे यूनिक्स, लिनक्स जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम में ज्ञान होना आवश्यक है।

6. डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम और मशीन लर्निंग पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए।

7. सुरक्षा प्रोटोकॉल और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में ज्ञान होना जरूरी है।

कैसे करें आवेदन (Google Internship 2025)

1. सबसे पहले गूगल के आधिकारिक वेबसाइट www.google.com पर जाएं।

2. होम पेज पर करियर सेक्शन में जाएं और विंटर इंटर्नशिप के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपने अपडेटेड सीवी को रिज्यूमे सेक्शन में अटैच करें। ध्यान रखें कि आपने कोडिंग से संबंधित कोई कोर्स किया है तो उसकी जानकारी भी सीवी में शामिल करें।

4. हायर एजुकेशन और डिग्री स्टेटस की डिटेल्स ध्यान पूर्वक भरें।

5. इसके बाद अपनी अंग्रेजी में ऑफिशियल ट्रांसक्रिप्ट अपलोड करें।

6. सभी भरी हुई जानकारी की जांच करें कि सभी विवरण सही है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews