कल जारी किए जाएंगे HPSC PGT के एडमिट कार्ड, यहां जानिए कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

यदि आप भी हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) की भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण हैं।
कल जारी किए जाएंगे HPSC PGT के एडमिट कार्ड, यहां जानिए कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल, यानी 7 सितंबर 2024 को जारी किए जाएंगे। वहीं परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें ताकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश संबंधी किसी परेशानी से बच सकें।

दरअसल परीक्षा से जुड़ी प्रमुख जानकारियां, जैसे परीक्षा की तिथियां, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया, दिशा-निर्देश और अन्य महत्वपूर्ण विवरण यहां इस खबर में हम विस्तार से बता रहे हैं।

जानिए कब आयोजित की जाएगी परीक्षा?

बता दें हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा जारी ताज़ा शेड्यूल के अनुसार, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों की भर्ती परीक्षा 12 सितंबर 2024 से 17 सितंबर 2024 के बीच आयोजित होगी। वहीं यह परीक्षा हरियाणा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पूरी कराई जाने वाली हैं। जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से अलग-अलग विषयों में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, और इसका आयोजन विज्ञापन संख्या 18 से 37 के अंतर्गत जारी की गई भर्तियों के लिए किया जा रहा है।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

जानकारी के अनुसार इसके लिए एडमिट कार्ड 7 सितंबर 2024 को जारी किए जाएंगे, और उम्मीदवारों को परीक्षा में भाग लेने के लिए इसे समय पर डाउनलोड करना होगा। वहीं जानकारी दे दें कि एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए, अभ्यर्थियों को HPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। जिसके बाद आप एडमिट कार्ड की लिंक पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

दरअसल हरियाणा PGT भर्ती परीक्षा 2024 के तहत कुल 3069 रिक्तियों पर नियुक्ति की जाएगी। जानकारी के अनुसार यह भर्ती विभिन्न विषयों के लिए की जाएगी, जिससे राज्य के सरकारी विद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों की कमी को पूरा किया जा सके।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews