IBPS RRB Result: आईबीपीएस आरआरबी पीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक, देखें डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स 

आईबीपीएस आरआरबी पीओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट स्टेस जारी हो चुका है। 29 सितंबर को ऑनलाइन मोड में एग्जाम आयोजित हुए थे।
ibps rrb po

IBPS RRB PO Mains Result: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन बोर्ड (आईबीपीएस) ने पीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिए हैं। ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुए मेंस एग्जाम में जो उम्मीदवार शामिल हुए थे, वे ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। फिलहाल तीनों भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट स्टेटस जारी हुआ है। स्कोरकार्ड जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

29 सितंबर को ऑनलाइन मोड में आईबीपीएस आरआरबी पीओ मुख्य परीक्षा का आयोजन हुआ था। इसमें प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों कॉ बैठने की अनुमति थी। 4 नवंबर को परिणाम घोषित हो चुके हैं। 11 नवंबर को रिजल्ट स्टेटस का लिंक बंद हो जाएगा। रिजल्ट पर उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, योग्यता स्थिति समेत अन्य जानकारी मौजूद होती है।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट (Steps to Download Result) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  www.ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recent Updates के सेक्शन में जाकर “CRP-RRBs -XIII” के रिजल्ट स्टेटस लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। स्केल 1/स्केल 2/ स्केल 3 रिजल्ट स्टेटस के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का पीडीएफ़ डाउनलोड करके रख लें। प्रिन्ट आउट भी निकाल सकते हैं।

मुख्य परीक्षा के बाद होगा इंटरव्यू (IBPS RRB PO Interview)

इस भर्ती परीक्षा के तहत ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में स्केल 1, स्केल 2 और स्केल 3 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। कैंडीडेट्स का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों कॉ इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews