IBPS RRB Result 2025: पीओ परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, यहां आसानी से करें डाउनलोड

नवंबर में आईबीपीएस की ओर से आरआरबी पीओ परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसे घर बैठे डाउनलोड किया जा सकता है।
IBPS RRB Result 2025

बैंकिंग कर्मचारी चयन संस्थान द्वारा हाल ही में प्रारंभिक परीक्षा करवाई गई थी जिसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 22 और 23 नवंबर को परीक्षा का आयोजन देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में हुआ था। जो उम्मीदवार इसमें शामिल हुए थे अब वह आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आपने भी यह बैंकिंग परीक्षा दी थी और रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे तो अब इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है। आप बहुत आसानी से घर बैठे ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

जारी हुआ IBPS RRB Result

प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसे बहुत आसान तरीके से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। चलिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जान लेते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  • अब आपको यहां रिसेंट अपडेट की लिंक दिखाई देगी।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉग इन डिटेल डालते ही रिजल्ट डाउनलोड हो जाएगा।
  • आखिर में अपने पास इसका प्रिंटआउट निकाल कर जरूर रखें।

कब और कैसे हुई थी परीक्षा

आईबीपीएस की परीक्षा का आयोजन 22-23 नवंबर को देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्र में किया गया था। इसमें जो उम्मीदवार सफल हुए हैं वह अब मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों को रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, कंप्यूटर ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 200 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा का समय 2 घंटे रहेगा।

विजिट करते रहे वेबसाइट

आरआरबी पीओ की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा से जुड़ी हुई तिथियां और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहना चाहिए। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों के पास 26 दिसंबर तक का समय है। तय समय से पहले अपना रिजल्ट डाउनलोड करके अवश्य रखें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews