ICAI CA Foundation Result : जारी हुआ ICAI सीए फाउंडेशन का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

ICAI CA Final Result

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से आज सीए फाउंडेशन जून परीक्षा 2022 का रिजल्ट (ICAI CA Foundation Result 2022) जारी कर दिया हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, पिन नंबर या रजिस्ट्रेशन की जरूरत होगी।

यह भी पढ़े…MP News : “शिवराज मामा की पाठशाला” में बच्चों ने जाना तिरंगे का इतिहास

बता दें कि आईसीएआई ने 21 जुलाई 2022 को सीए इंटर के नतीजे घोषित किए थे। औरंगाबाद के राजन काबरा ऑल इंडिया टॉपर रहे, जिन्होंने 800 में से 666 नंबर (83.25 फीसदी) हासिल किए। दूसरे स्थान पर गुवाहाटी की निष्ठा बोथरा ने 800 में से 658 (82.25 प्रतिशत) अंक हासिल किए हैं और कैम्पटी-नागपुर के तीसरे टॉपर कुणाल कमल हरद्वानी ने 800 में से 643 नंबर (80.38 प्रतिशत) हासिल किए हैं।

यह भी पढ़े…Video : जब मोबाइल गेम खेलने के लिए मचल गया बंदर का बच्चा, देखिये वीडियो

आईसीएआई ने रिजल्ट की डेट आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर 8 अगस्त 2022 को जारी की थी। फाउंडेशन कोर्स के लिए परीक्षा 24, 26, 28 और 30 जून, 2022 को देश भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 25.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कों का पास प्रतिशत 25.52 और लड़कियों का 24.99 रहा। कुल 93,729 विद्यार्थियों ने एग्जाम दिया था जिसमें सिर्फ 23,629 पास हुए। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें नतीजे
>> सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
>> होम पेज पर दिए गए CA Foundation Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
>> अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
>> रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
>> अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews