अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, ICAI CA इंटर ग्रुप-2 परीक्षा की नई तारीख घोषित, नोटिस जारी

आईसीएआई सीए इंटर के लिए नई तारीख घोषित कर दी है। अंतिम परीक्षा 31 जनवरी को आयोजित होगी। मई सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च 2026 में शुरू होगी। 
ICAI CA Exam 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) ने 17 जनवरी को एक नोटिस जारी करते हुए 19 जनवरी को आयोजित होने वाली सीए इंटरमीडिएट परीक्षा को स्थगित किया था। जिसकी नई तारीख भी सोमवार को घोषित कर दी गई है। ग्रुप 2 पेपर-5 ऑडिटिंग एंड एथिक्स परीक्षा भारत और विदेशों में 31 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। इससे संबंधित नोटिस भी आईसीएआई ने जारी किया है।

परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। जल्द ही प्रवेश पत्र जारी होंगे। इसके अलावा शेड्यूल में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। नया टाइम टेबल केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा घोषित सार्वजनिक छुट्टियों को देखते हुए तैयार किया गया है।

सीए फाउंडेशन परीक्षा कब?

सीए फाउंडेशन परीक्षा के शेड्यूल में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। एग्जाम 18 जनवरी से शुरू हो चुके हैं। अन्य पेपर्स का आयोजन 20, 22 और 24 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। पेपर 1 और 2 के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। पेपर 3 और 4 के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक आयोजित होंगे। प्रश्न पत्र 15 मिनट पहले ही उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उम्मीदवारों को हिंदी और इंग्लिश दोनों ही माध्यमों में प्रश्नों का उत्तर देने की अनुमति होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://www.icai.org विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

मार्च में शुरू होंगे सीए मई 2026 के लिए आवेदन 

सीए इंटरमीडिएट, फाउंडेशन और फाइनल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार बिना लेट फीस 16 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। वहीं 600 रुपये लेट फीस के साथ 19 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 20 से 22 मार्च तक उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी और माध्यम में बदलाव की अनुमति होगी।

इतनी होगी फीस 

सीए इंटरमीडिएट सिंगल ग्रुप के लिए 1500 रुपये और दोनों ग्रुप के लिए 2700 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। सीए फाइनल सिंगल ग्रुप के लिए 1800 रुपये और दोनों ग्रुप के लिए 3300 रुपये फीस लगेगी। सीए फाउंडेशन के लिए 1500 रुपये शुल्क होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews