ICAI CA Result May 2024: ICAI ने जारी किए सीए इंटर और फाइनल के नतीजे, यहां जानिए कैसे करें चेक

ICAI CA Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज CA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है। मई 2024 की परीक्षा में शामिल हुए छात्र बेसब्री से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे थे। यह नतीजे ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, जिससे छात्र अपने अंकों को आसानी से देख सकते हैं।
ICAI CA Result May 2024: ICAI ने जारी किए सीए इंटर और फाइनल के नतीजे, यहां जानिए कैसे करें चेक

ICAI CA Result 2024 : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज, 2024 की मई में आयोजित CA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। वहीं इस परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब परिणाम ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर उपलब्ध हो गए हैं, जहां छात्र अपने रोल नंबर और पंजीकरण नंबर का उपयोग करके अपने स्कोर देख सकते हैं। बता दें कि परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे।

यहां जानिए कैसे देखें ICAI CA Result 2024:

-सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
-वेबसाइट पर लॉगिन करें और इंटरमीडिएट मई 2024 परिणाम या CA फाइनल मई 2024 लिंक पर क्लिक करें।
-पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
-रिजल्ट देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-नतीजे स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।

मेरिट लिस्ट भी होगी जारी:

दरअसल ICAI नतीजों के साथ ही टॉप 50 रैंक वाले छात्रों की मेरिट लिस्ट भी घोषित कर दी है। यह मेरिट लिस्ट उन छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी जो उच्चतम स्थान प्राप्त करना चाहते हैं। छात्रों को नतीजों को जांचने का विकल्प भी दिया जाएगा, जिससे वे अपने अंकों की सत्यता को सुनिश्चित कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण निर्देश:

छात्रों को ध्यान रखना होगा कि उनके अंकों को चेक करने के लिए सही जानकारी भरना अनिवार्य है। यदि किसी प्रकार की त्रुटि होती है तो उसे तुरंत सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

उत्तीर्णता के मानदंड:

छात्रों को परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक सेक्शन में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे।

फिर से जांच का विकल्प:

ICAI छात्रों को उनके उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच का विकल्प भी प्रदान करता है। यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से पुन: मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews