यहाँ स्थगित हुई CA इंटर और फाइनल सितंबर परीक्षा, ICAI ने जारी किया अहम नोटिस 

कई शहरों में आईसीएआई सीए फाइनल और इंटर परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नोटिस जारी किया गया है। 3 और 4 को एग्जाम नहीं होगा। नई तारीख अब तक घोषित नहीं हुई है। 
icai ca exam 2025

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया ने सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। 3 और 4 सितंबर आयोजित होने वाली जम्मू सिटी समेत पंजाब के कुछ शहरों में स्थगित कर दी गई है। इस लिस्ट में अमृतसर, जलंधर, भटिंडा, लुधियाना, मंडी, गोबिंदगढ़, पठानकोट, पटियाला, संगरूर शामिल हैं।

आईसीएआई ने अब तक नई तारीखों की घोषणा नहीं की है। जल्द ही संशोधित शेड्यूल जारी होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट www.icai.org विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आईसीएआई ने क्यों उठाया यह कदम?

यह  इन शहरों में बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उठाया गया है। पंजाब सरकार ने 23 जिलों को जिलों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है। करीब 30 लोगों की जान चली गई है। वही 3.5 लाख लोगों विस्थापित किया गया है। जम्मू में 100 अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

सीए फाइनल और इंटर का शेड्यूल 

30 में को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक का सी फाइनल ग्रुप 1 परीक्षा 3, 6 और 8 सितंबर को आयोजित की जाएगी।  ग्रुप-2 परीक्षा 10, 12 और 14 सितंबर को आयोजित होगी। इंटर ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 4,7 और 9 सितंबर को किया जाएगा। वहीं ग्रुप-2 का आयोजन 11, 13 और 15 सितंबर को होगा।

सीए फाउंदेशन एग्जाम 16 सितंबर से 

सीए फाउंडेशन कोर्स परीक्षा का आयोजन 16, 18 20 और 22 सितंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में होने वाला है। पेपर 3 और 4 के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।   पेपर-6 के लिए परीक्षा की अवधि 4 घंटे होगी। सभी पेपर्स के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा। प्रश्न पत्र 15 मिनट पहले ही उपलब्ध किए जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट eservices.icai.org जाएँ।
  • होमपेज पर सीए फाइनल/इंटर/फाउंडेशन सितंबर एडमिट के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड की जानकारी सत्यापित करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट निकालना न भूलें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews