ICMAI CMA फाउंडेशन, इंटर और फाइनल दिसंबर सेशन परीक्षा की तारीख घोषित, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

आईसीएमएआई ने सीएमए फाउंडेशन इंटर और फाइनल परीक्षा दिसंबर सेशन की तारीख घोषित हो चुकी है। शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आइए जानें कब कौन-सा पेपर होगा?
ICMAI CMA Exam 2025

इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंट्स ऑफ़ इंडिया ने दिसंबर में आयोजित होने वाली सीएमए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा का शेड्यूल (ICMAI CMA December Exam 2025) जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीएमए फाइनल परीक्षा 10 दिसंबर से लेकर 17 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। एग्जाम सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इंटरमीडिएट परीक्षा 10 दिसंबर से लेकर 17 दिसंबर तक दोपहर 2:00 बजे से लेकर दोपहरशाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी।

तीनों परीक्षाएं ओएमआर बेस्ड ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सीएमए फाइनल एक ग्रुप के लिए 1800 रूपये और दो ग्रुप के लिए 3200 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इंटरमीडिएट एक ग्रुप के लिए 1500 रूपये और दो ग्रुप के लिए 2800 रूपये फीस का भुगतान करना होगा।फाउंडेशन परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फीस 1500 रूपये है।

कब तक करें आवेदन?

सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी। 11 से लेकर 17 अक्टूबर तक उम्मीदवार 500 रूपये लेट फीस के साथ फॉर्म भर सकते हैं। फाउंडेशन परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर तक जारी रहेगी। 21 अक्टूबर तक 500 रूपये लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति होगी।

सीएमए फाउंडेशन तारीख 

13 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक पेपर 3 और पेपर-4  का आयोजन होगा। प्रत्येक पेपर 100 अंक का होगा, 50 प्रश्न पूछे जायेंगे। किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा।

सीएमए इंटर शेड्यूल

  • 10 दिसंबर- कॉरपोरेट एंड इकोनॉमिक्स लॉ (पी-13)
  • 11 दिसंबर- कास्ट एंड मैनेजमेंट ऑडिट (पी-17)
  • 12 दिसंबर- स्ट्रैटेजिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट (पी-14)
  • 13 सितंबर- कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिर्पोटिंग (पी-18)
  • 14 दिसंबर- डायरेक्ट टैक्स लॉस एंड इंटरनेशनल टैक्सेशन (पी-15)
  • 15 दिसंबर- डायरेक्ट टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस (पी-19)
  • 16 दिसंबर- स्ट्रैटेजिक कॉस्ट मैनेजमेंट (पी-16)
  • 17 दिसंबर- इलेक्टिव पेपर  (स्ट्रैटेजिक परफॉर्मेंस मैनेजमेंट एंड बिजनेस वैल्यूज,रिस्क मैनेजमेंट इन बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्टार्टअप तीनों में से कोई एक)

सीएमए फाइनल परीक्षा कार्यक्रम

  • 10 दिसंबर- बिजनेस लॉस एंड एथिक्स (पी-05)
  • 11 दिसंबर- ऑपरेशंस मैनेजमेंट एंड स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट (पी-09)
  • 12 दिसंबर- फाइनेंशियल अकाउंटिंग (पी-06)
  • 13 दिसंबर- कॉरपोरेट अकाउंटिंग एंड ऑडिटिंग (पी-10)
  • 14 दिसंबर- डायरेक्ट एंड इनडायरेक्ट टैक्सेशन (पी-07)
  • 15 दिसंबर- फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड बिजनेस डाटा एनालिटिक्स (पी-11)
  • 16 दिसंबर- कॉस्ट अकाउंटिंग (पी-08)
  • 17 दिसंबर- मैनेजमेंट अकाउंटिंग (पी-12)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews