ICSE ISC Result 2024: सीआईएससीई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे चेक करें परिणाम

सीआईएससीई ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। स्कोरकार्ड चेक करने के लिए इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और CAPTCHA कोड की जरूरत पड़ेगी।
ICSE ISC Result 2024

ICSE ISC Result 2024: काउन्सिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई (कक्षा 12वीं) और आईएससी (कक्षा 10वीं) के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए हैं। जो विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। results.digilocker.gov.in और UMANG एप या web.umang.gov.in के माध्यम से भी छात्र अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए स्टेप्स

  • सबसे पहले बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org/results.cisce.org पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू में जाकर अपना क्लास चुनें।
  • इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और स्क्रीन पर दिए गए CAPTCHA कोड को दर्ज करें।
  • अपना रिजल्ट चेक करें। ई मार्कशीट को डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट भी निकाल सकते हैं।

पासिंग पर्सेन्टेज

कक्षा 10वीं आईएससी परीक्षा में कुल 2,43,617 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें से 2,42, 328 छात्रों ने परीक्षा पास कर ली है। इस साल पासिंग प्रतिशत 99.47% रहा। आईसीएसई 12वीं परीक्षा में 99,901 छात्र शामिल हुए थे, 98,088 छात्रों के परीक्षा पास की। पासिंग पर्सेन्टेज 98.19% रहा।

ICSE ISC Result 2024

लड़कियों ने मारी बाजी

दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का परफॉरमेंस लड़कों से बेहतर रहा है। कक्षा 10वीं में 99.65% लड़कियों और 99.31% लड़कों ने परीक्षा पास की। कक्षा 12वीं में लड़कियों का Passing Percentage 98.92% रहा, लड़कों का आंकड़ा 97.53% रहा।

विभिन्न भाषाओं में आयोजित हुई थी परीक्षा

बता दें कि 60 विषयों के आईसीएसई परीक्षा का आयोजन 20 भारतीय भाषाओं और 13 विदेशी भाषाओं में हुआ था। वहीं 47 विषयों के लिए आईएससी की परीक्षा 12 भारतीय भाषाओं और 4 विदेशी भाषाओं और 2 क्लासिकल लैंग्वेज में आयोजित हुई थी।

इस साल नहीं होगी कॉम्पार्टमेंट परीक्षा

काउन्सिल ने कॉम्पार्टमेंट परीक्षा खत्म कर दी है। जो भी छात्र अपने रिजल्ट ने असन्तुष्ट हैं, वे सुधार परीक्षा (Improvement Exam) के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम दो विषयों के लिए छात्र इम्प्रूवमेंट एग्जाम दे पाएंगे।  प्रत्येक पेपर के लिए फीस भी निर्धारित होगी, जिसका भुगतान छात्रों को करना होगा। सुधार परीक्षा का आयोजन जुलाई में होगा, इस संबंध में जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन जारी होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews