IGNOU ऑफर कर रहा मैथ्स से जुड़े ये 3 कोर्स, नहीं लगेगी फीस, फ्री में उठाएं लाभ, ऑनलाइन उपलब्ध, जानें कैसे करें ज्वाइन?

इग्नू स्वयं पोर्टल पर गणित से जुड़े दो खास कोर्स ऑफर कर रहा है। जिसे फ्री में ज्वाइंट किया जा सकता है। प्रोग्राम खत्म होने पर सर्टिफिकेट भी मिलता है। आइए एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
IGNOU Free Courses

AI Generated Image

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) स्वयं पोर्टल पर गणित से जुड़े तीन विशेष पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। जिसका लाभ स्टूडेंट बिना किसी शुल्क उठा सकते हैं। इसके लिए केवल कुछ जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि भारत सरकार की एक विशेष पहल है, जो मुफ्त ऑनलाइन एजुकेशन की सुविधा प्रदान करता है। इससे कई इस देश के कई बड़े और प्रतिष्ठित संस्थान जुड़े हुए हैं। जिसमें से एक इग्नू है।

वर्तमान में इग्नू बेसिक मैथमेटिक्स, बिजनेस मैथ्मैटिक्स और “गणित का शिक्षण शास्त्र (Pedagogy of Mathematics)” नाम के तीन कोर्स ऑफर कर रहा है। 12वीं पास स्टूडेंट  इन्हें ज्वाइन कर सकते हैं। प्रोग्राम पूरा करने के बाद एक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। पाठ्यक्रमों से संबंधित जानकारी के लिए अधिक जानकारी के लिए स्वयं पोर्टल को विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। तीनों कोर्स की शुरुआत 15 जुलाई से होने वाली है।  एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2025 है। इनका समापन 15 नवंबर 2025 को होने वाला है।

बेसिक मैथमेटिक्स

बेसिक मैथमेटिक्स इग्नू के प्रोफेसर डॉ सुधांश शर्मा द्वारा पढ़ाया जाएगा। यह प्रोग्राम एक यूजी स्तर प्रोग्राम है, जो इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध होगा। इस पाठ्यक्रम में वेक्टर, मैट्रिक्स,  डिटर्मिननेंट, कांप्लेक्स नंबर, इक्वेशन और अन्य टॉपिक के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों के बीच मैथमेटिकल मैच्योरिटी को विकसित करना है।

पेडागोजी ऑफ़ मैथमेटिक्स

यह कोर्स हिंदी माध्यम में उपलब्ध होगा। इसे 16 सप्ताह में पूरा किया जाएगा। यह एक टीचर एजुकेशन यूजी/पीजी स्तर का प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य बच्चों में गणित के चिंतन को बढ़ावा देना है। इस प्रोग्राम में गणित अधिगम से जुड़े समस्या में अलग-अलग प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

बिजनेस मैथमेटिक्स एंड स्टैटिसटिक्स

इग्नू कॉमर्स या मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों को यह कोर्स ऑफर कर रहा। जिसे डॉ. अनुप्रिया पांडे और प्रोफेसर एमएसएस राजू द्वारा पढ़ाया जाएगा। इस कोर्स को 15 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। यह एक यूजी स्तर पाठ्यक्रम है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews