IGNOU TEE June Result 2022 : जारी किया इग्नू टीईई जून 2022 का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

result

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। इग्नू (IGNOU) ने टर्म एंड परीक्षा जून 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के जरिए नतीजे चेक कर सकते हैं।

बता दें कि परीक्षा में 7 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था। परीक्षा कुल 831 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तिथि है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in के जरिए विभिन्न स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
>> सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
>> होम पेज पर दिए गए June 2022 Term End Examination Result Declared के लिंक पर क्लिक करें।
>> अब रोल नंबर दर्ज करें।
>> रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
>> अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews