IIM बेंगलुरू ने लॉन्च किए मशीन लर्निंग से जुड़े ये 2 कोर्स, फ्री में उपलब्ध, घर बैठे होगी पढ़ाई 

आईआईएम बेंगलुरू ने मशीन लर्निंग से जुड़े नए कोर्स शुरू किए हैं। जिसके लिए फीस भी नहीं लगती। स्वयं पोर्टल पर प्रोफाइल क्रीऐट करना होगा। आइए इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
Machine learning free courses

AI Generated

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बेंगलुरू देश के प्रसिद्ध और टॉप संस्थानों में से एक है। स्वयं पोर्टल पर इसने कई नए पाठ्यक्रम लॉन्च (IIM Banglore Free Courses) किए हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाकर ज्वाइन कर सकते हैं। बता दें पोर्टल का संचालन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। यह एक फ्री ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म है, जिस पर सभी पाठ्यक्रम बिना किसी फीस उपलब्ध होते हैं।

आईआईएम बेंगलुरु ने मशीन लर्निंग से संबंधित दो पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। जिनकी शुरुआत 12 जनवरी 2026 से होने वाली है। वहीं एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026 है।  पाठ्यक्रमों की अवधि 8 सप्ताह से लेकर 12 सप्ताह निर्धारित की गई है। इस सूची में “बेसिक कोर्स इन मशीन लर्निंग फॉर ऑल”  और “मशीन लर्निंग विद पायथन फॉर मैनेजर्स” शामिल हैं।

कोर्स से जुड़ी जरूरी बातें 

बेसिक कोर्स इन मशीन लर्निंग फॉर ऑल:- यह पाठ्यक्रम एटलस स्किलटेक यूनिवर्सिटी मुंबई द्वारा ऑफर किया जा रहा है। अब तक इसे 727 स्टूडेंट ज्वाइन कर चुके हैं। यह एक पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का प्रोग्राम है, जो इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है। इसे पूरा करने में केवल 8 सप्ताह का समय लगता है। पाठ्यक्रम का समापन 30 अप्रैल 2026 को होगा। यह एक बिगनर फ्रेंडली पाठ्यक्रम है। जिसे उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जिनका इंजीनियरिंग बैकग्राउंड नहीं है। मशीन लर्निंग से संबंधित मुख्य कांसेप्ट को आसानी से समझा जा सकता है।

मशीन लर्निंग विद पायथन फॉर मैनेजर्स:- यह कोर्स मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा ऑफर किया जा रहा है। अब तक 67 स्टूडेंट से ज्वाइन कर चुके हैं। इसे केवल 12 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का यह प्रोग्राम 30 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगा। इस पाठ्यक्रम को मैनेजर और बिजनेस प्रोफेशनल को मशीन लर्निंग के बेसिक कॉन्सेप्ट और प्रैक्टिकल एप्लीकेशन से अवगत कराने के लिए डिजाइन किया गया है। जिसमें पाइथन मुख्य प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है।

ऐसे करें ज्वाइन 

  • स्वयं पोर्टल को सबसे पहले विजिट करें।
  • होम पेज पर रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  • प्रोफाइल क्रिएट होने के बाद पाठ्यक्रम को सर्च करें और ज्वाइन बटन पर क्लिक करें।
  • निर्धारित समय के भीतर पाठ्यक्रम का लाभ उठाया जा सकता है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews