IIM बैंगलोर ने लॉन्च किए बैंकिंग-इंश्योरेंस से जुड़े ये 3 ऑनलाइन कोर्स, नहीं लगेगी फीस, 31 अगस्त तक करें आवेदन

आईआईएम बैंगलोर ने बैंकिंग और इंश्योरेंस से जुड़े कोर्स लॉन्च किए हैं। एनरोलमेंट प्रक्रिया जारी है। बिना किसी फीस ऑनलाइन पढ़ाई होगी। आइए इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
IIMB Free Courses

AI Generated Image

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बैंगलोर ने बैंकिंग और इंश्योरेंस से संबंधित कोर्स (IIMB Free Courses) शुरू किए हैं। जिसे स्टूडेंट्स स्वयं पोर्टल व्यक्ति स्वयं पोर्टल http://swayam.gov.in पर जाकर ज्वाइन कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं लगती। एनरोलमेंट और पढ़ाई पूरी तरीके से मुफ्त होती है। पाठ्यक्रमों की शुरुआत जुलाई से ही हो चुकी है। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है।

सभी पाठ्यक्रमों की अवधि 6 से 8 सप्ताह के बीच है। इन पाठ्यक्रमों को पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी मिलता है। हालांकि इसके लिए एक परीक्षा में शामिल होना होगा। जिसके लिए एग्जामिनेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। वीकेंड असेसमेंट का वैटेज 25% होगा। जबकि फाइनल परीक्षा का भी वैटेज 75% होगा। सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए दोनों में पास होना अनिवार्य होगा।

कोर्स के बारे में जानें  

  • “बैंकिंग एंड रिस्क मैनेजमेंट” कोर्स आईआईएम बेंगलुरु ऑफर कर रहा है। इसकी शुरुआत भी 10 जुलाई से हो चुकी है। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। जबकि कोर्स 31 अक्टूबर को खत्म होगा। अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लेवल के छात्र इसे ज्वाइन कर सकते हैं।
  • इंट्रोडक्शन टू बैंकिंग पाठ्यक्रम भी इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है। यह भी 31 अक्टूबर को खत्म होने वाला है। इसकी अवधि भी 8 सप्ताह है। कमर्शियल बैंकिंग फंक्शन, क्रेडिट मैनेजमेंट, इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट इन बैंक समेत आठ अलग-अलग टॉपिक को इसमें शामिल किया गया है।
  • इंट्रोडक्शन टू इंश्योरेंस भी इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध। इसकी शुरुआत 10 जुलाई से हो चुकी है। वहीं इसका समापन 31 अक्टूबर 2026 को होने वाला है।  अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट लेवल की छात्र इसे ज्वाइन कर सकते हैं। इसकी अवधि 6 सप्ताह है। इस दौरान से अलग टॉपिक को पढ़ाया जाएगा।

ऐसे करें ज्वाइन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर साइन इन/रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल क्रीऐट करें।
  4. इसके बाद कोर्स कैटेलॉग में जाकर पाठ्यक्रम को सर्च करें।
  5. कोर्स सिलेक्ट करें। इसके बारे में अच्छे से पढ़ने के बाद ज्वाइन कोर्स बटन पर क्लिक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews