
AI Generated Image
आईआईटी दिल्ली, देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। बीटेक, एमटेक और अन्य टेक्निकल पाठ्यक्रमों के लिए मशहूर है। लेकिन इस साल संस्थान ने कुछ अलग है। पाँच ऐसे कोर्स की शुरुआत की है, जो पारंपरिक पाठ्यक्रमों से काफी अलग हैं। इस लिस्ट में तीन सर्टिफिकेट कोर्स भी शामिल है। सभी प्रोग्राम के लिए पात्रता भी अलग है। कुछ के लिए जेईई एडवांस्ड स्कोर अनिवार्य है। इन्हीं कोर्सेस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
बीटेक इन डिजाइन आईआईटी दिल्ली की एक बड़ी शुरुआत है। यह प्रोग्राम क्रीऐटिवटी और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन है, जो डिपार्टमेंट ऑफ डिजाइन ऑफर करता है। इसकी फीस भी अन्य बीटेक कोर्स जैसी ही है। जेईई एडवांस्ड स्कोर के साथ यूसीईईडी स्कोर भी अनिवार्य होता है। मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ कक्षा 12वीं के छात्र इसके लिए पात्र हैं।
बीएससी इन केमिस्ट्री (IIT Delhi Courses)
बीएस इन केमिस्ट्री भी शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शुरू हो चुका है। दाखिले के लिए जेईई एडवांस्ड स्कोर जरूरी होता है। 4 वर्षीय कोर्स डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री द्वारा किया जाता है। ऐसे छात्रों को फार्मास्युटिकल्स, रिसर्च और केमिस्ट्री से जुड़े अन्य क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। विज्ञान स्ट्रीम से बारहवीं करने वाले स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकते हैं।
ये 3 शॉर्ट टर्म कोर्स बन सकते हैं बेहतरीन विकल्प
- सप्लाई चेन मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम संस्थान ऑफर कर रहा है। इसमें ग्रेजुएट्स और मिड-लेवल प्रोफेशनल्स इसमें एडमिशन ले सकते हैं। इसकी अवधि 6 महीने है। फीस करीब 1.5 लाख रुपये है।
- सर्टिफिकेट इन फाइनेंस फॉर नॉन-फाइनेंस प्रोफेशनल्स– 6 महीने के इस कोर्स का उद्देश्य नॉन-फाइनेंस बैकग्राउन्ड से आने वाले छात्रों और पेशेवरों को वित्तीय साक्षरता प्रदान करना है। ग्रेजुएट और वर्किंग प्रोफेशनल्स इसका लाभ उठा सकते हैं। फीस 1.5 लाख रुपये है।
- सर्टिफिकेट इन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी एंड मेन्युफैक्चरिंग– यह भी 6 महीने का एक सर्टिफिकेट कोर्स है। फीस 1.5 लाख रुपये है। इंजीनियर, साइंस ग्रेजुएट और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के फ्रेशर्स के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

