9वीं-10वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, CBSE करेगा AI पर बूटकैंप का आयोजन, शेड्यूल जारी, रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं लगेगी फीस 

3 जुलाई से स्किल सब्जेक्ट "Artificial Intelligence" को लेकर बूटकैंप की शुरुआत होगी। सीबीएसई ने निटिफिकेशन के साथ रजिस्ट्रेशन लिंक भी जारी कर दी है।
cbse news

CBSE AI Bootcamps: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस को उच्च माध्यमिक शिक्षा पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। सीबीएसई ने अब AI पर बूटकैंप की घोषणा कर दी है। इस संबंध में बोर्ड ने नोटोफिकेशन भी जारी किया है। 3 जुलाई से स्किल सब्जेक्ट “Artificial Intelligence” को लेकर बूटकैंप की शुरुआत होगी। इसमें कक्षा 9वीं और 10वीं के वो छात्र भाग ले पाएंगे जो इस स्किल सब्जेक्ट को पढ़ रहे हैं।

इन बातों को कर लें नोट

बूटकैंप में भाग लेने के लिए छात्रों को किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। वे नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्म के लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। संबंधित वेबीनार के लिए सहभागिता (Participarion) लिंक चुनिंदा छात्रों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। फ़ीडबैक और किसी प्रकार की परेशानी को लेकर स्कूल ai4cbse@gmail.com पर जाकर सकते हैं।

चेक करें शेड्यूल

सीबीएसई ने एआई बूटकैंप का शेड्यूल भी जारी किया है। 3 से 19 जुलाई को शाम 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक इसका आयोजन होगा। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन लिंक https://forms.gle/6Qj85qzWF7r8Twe89 है। वहीं दूसरा सेशन 5 अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगा। जिसके लिंक रजिस्ट्रेशन लिंक https://forms.gle/6Qj85qzWF7r8Twe89 है। 

फॉर्म में पूछी जाएंगी ये बातें

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में स्कूल का नाम, राज्य, जिला, प्रिंसिपल का नाम एवं संपर्क नंबर, AI टीचर का नाम एवं फोन नंबर इत्यादि जानकारी पूछी जाएगी। जुलाई या अगस्त दोनों में से किसी भी एक सेशन का चुनाव आप कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफ़िशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इसके लिए https://cbseacademic.nic.in/ पर विजिट करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews