India Post ने जारी की अधिसूचना, 12828 पदों पर होगी भर्ती, 11 जून तक करें आवेदन

india post vacancy

India Post GDS Recruitment: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवा भर्ती के लिए हाल ही अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 12828 पद रिक्त हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून, 2023 है। 12 जून से लेकर 14 जून तक करेक्शन विंडो खुलेगा रहेगा। आवेदन शुल्क 100 रुपये हैं।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन की न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम 40 साल है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं बोर्ड की परीक्षा में गणित और अंग्रेजी विषय पास करना अनिवार्य होगा। साथ ही उन्हें कंप्यूटर और साइकिलिंग का ज्ञान होना भी अनिवार्य होगा। दसवीं परीक्षा के अंकों के आधार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। ब्रांच पोस्टमास्टर की सैलरी 12000 रुपये से लेकर 29,380 रुपये तक होगी। वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर की सैलरी 10,000 रुपये से लेकर 24,470 रुपये तक होगी।

एमपी में 2992 पद रिक्त

सबसे ज्यादा वैकेंसी एनई हिन्दी/इंग्लिश में रिक्त है, जिसकी संख्या 3911 है। उसके बाद मध्यप्रदेश में कुल 2992 पद रिक्त है। झारखंड में 1125, राजस्थान में 1408, यूपी में 160, मणिपुर में 288, ओडिशा में 948, तेलंगाना में 96, छत्तीसगढ़ में 342 पद रिक्त हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “Registration Tab” के लिंक पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर, ईमेल, नाम , पिता का नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • अब ऑनलाइन आवेदन सबमिट करें। रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और सर्कल का चयन करें।
  • उम्मीदवारों को जीडीएस के किसी एक पद को चुनने की अनुमति होगी।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकलवा लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews