JAC Delhi 2022 : शुरू हुए ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन

Government Gyanodaya Residential Schools:

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। जेईई मेन क्वालीफाई ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग दिल्ली के लिए भी आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके तहत DTU समेत कई इंस्टीट्यूट्स में बीटेक में एडमिशन मिलेगा। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर कर सकते हैं। बता दें, आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर तक चलेगी।

यह भी पढ़े…Balaghat : पुलिकर्मियों को क्रम पूर्व पदोन्नति, सीएम शिवराज ने किया सम्मानित

आपको बता दें कि इस वर्ष 6,502 B.Tech और 90 B.Arch सीटों की पेशकश की जा रही है। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU), इंदिरा गांधी दिल्ली वुमेन्स टेक्निकल यूनिवर्सिटी(IGDTUW), इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIITD), नेताजी सुभाष टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (NSUT) और दिल्ली स्किल और आन्ट्रप्रनर्शिप यूनिवर्सिटी (DSEU) जेएसी में भाग ले रहे हैं। जिसे ऑनलाइन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े…हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था, पुलिस द्वारा पुलिस को ठगे जाने का अजीब मामला आया सामने

इस वर्ष नेताजी सुभाष टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (NSUT) दिल्ली JAC की समन्वयक संस्था है। जेएसी दिल्ली बीटेक काउंसलिंग 2022 के लिए आवेदन फीस 1,500 रुपये है जिसके साथ आपको ट्रांजक्शन चार्ज देने होंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews