हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था, पुलिस द्वारा पुलिस को ठगे जाने का अजीब मामला आया सामने

हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था, पुलिस द्वारा पुलिस को ठगे जाने का अजीब मामला आया सामने

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। यदि कोई आपसे ये कहे कि पुलिस ने पुलिस को ही ठग लिया (Police cheated police)  तो सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगेगा और ये एक कहानी जैसी लगेगी लेकिन ये कहानी नहीं है बल्कि हकीकत है और ये हुआ है मध्य प्रदेश के ग्वालियर में, जहाँ एक पुलिसकर्मी ने ही पुलिसकर्मी को ठग लिया।

ये मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना (Gwalior Police) क्षेत्र का है, दरअसल महिला थाने में पदस्थ एएसआई लोकेन्द्र शर्मा एक प्लाट खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, विभाग में ही उनके साथियों ने उन्हें रिटायर्ड टीआई जेपी भट्ट के बारे में जानकारी दी कि उनका कोई प्लाट बहोड़ापुर थाने में बिकाऊ है।य

ये भी पढ़ें – सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, पदोन्नति में आरक्षण पर नया अपडेट, मंगलवार को सुनवाई

अपने ही विभाग के व्यक्ति का नाम सुनकर एएसआई लोकेन्द्र शर्मा ने रिटायर्ड टीआई जेपी भट्ट से मुलाकात की , दोनों के बीच बातचीत हुई और फिर प्लाट का सौदा 8 लाख 50 हजार रुपये में तय हो गया। एग्रीमेंट कर लोकेन्द्र शर्मा ने जेपी भट्ट को 8 लाख 50 लाख रुपये दे दिए।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : IRCTC ने रद्द की 170 ट्रेन, आपकी बुकिंग तो नहीं है ?

पैसा देने के बाद एएसआई लोकेन्द्र शर्मा ने रिटायर्ड टीआई जेपी भट्ट से प्लाट की रजिस्ट्री करने के लिए कई बार कहा , वो आश्वासन देते रहे लेकिन रजिस्ट्री नहीं की। एएसआई को कुछ शक हुआ तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो वहां कोई प्लाट ही नहीं था। उसे समझ आ गया कि उसके साथ धोखा हुआ है।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी, बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, देखें अन्य राज्यों का हाल

एएसआई ने रिटायर्ड टीआई से अपने पैसे वापस मांगे तो पैसे भी वापस नहीं किये, अपने ही विभाग के कर्मचारी द्वारा ठगी किये जाने से हैरान और परेशान एएसआई लोकेन्द्र शर्मा ने न्यायालय की शरण ली जिसके बाद पुलिस ने रिटायर्ड टीआई जेपी भट्ट के खिलाफ बहोड़ापुर थाने में एफआईआर दर्ज की।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 3 दिन बाद फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, 8 जिलों-4 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एडिशनएल एसपी अभिनव चौकसे का कहना है कि शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है, विवेचना की जा रही है।  जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews