IMD Alert : हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी, बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, देखें अन्य राज्यों का हाल

IMD Alert : हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी, बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, देखें अन्य राज्यों का हाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मानसून (IMD Alert) की सक्रियता कई राज्यों में कम हो गई है लेकिन अभी भी कुछ राज्य बारिश से  परेशान हैं, कुछ जगह बाढ़ के हालत से जनजीवन अस्तव्यस्त है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी (IMD Heavy Rain Alert) जारी की है।

मौसम विभाग ने आज जारी दैनिक रिपोर्ट (IMD Daily Weather Report) में हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखण्ड,  उत्तर प्रदेश,असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें – UP Weather: 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, आज 12 जिलों में बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट

भारत मौसम विभाग ने आज सोमवार के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी और भारी बारिश का येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) जारी किया है। आंधी बारिश के चलते यातायात, बिजली आपूर्ति और जल आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं बाधित होने का अंदेशा जताया गया है।

ये भी पढ़ें – CG Weather: फिर बदलेगा मौसम, मानसून ट्रफ सक्रिय, कई जिलों में बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD Country Weather) के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में एक बार फिर मौसम बदलेगा। आने वाले दो तीन दिनों तक प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।  मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण, दरभंगा, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी सहित अन्य कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें – Video : चोर की आदत से महिलाएं परेशान, रात के अंधेरे में उठा ले जाता है अंडर गारमेंट्स

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग (IMD Weather alert) ने उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में इस समय 3 चक्रवाती सिस्टम एक्टिव हैं जिसका असर कुछ राज्यों में दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें – Teacher’s Day 2022 : शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन, शिक्षक दिवस पर सीएम शिवराज ने दी बधाई

झारखंड में बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD Weather update) के अनुमान के मुताबिक झारखंड में कुछ इलाकों में रुक रुक कर हलकी से भारी बारिश की संभावना है।  आज सोमवार 5 सितम्बर को कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे और कहीं बारिश होगी।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : आज चांदी चमकी, सोना पुरानी कीमत पर, देखें ताजा भाव

ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुमान (IMD weather forecast) के मुताबिक आज 5 सितम्बर सोमवार को दिल्ली मन दिनभर बादल छाए रहेंगे। यहां सापेक्षित आर्द्रता का स्तर सुबह 68 प्रतिशत दर्ज हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews