जामिया मिलिया इस्लामिया में एडमिशन प्रक्रिया हुई शुरू, यहां जानिए कैसे करना होगा वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन

जामिया मिलिया इस्लामिया में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। वर्ष 2025-26 के सत्र के लिए 14 नए कोर्स के साथ प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में, अगर आप इस यूनिवर्सिटी में आवेदन करने का सोच रहे हैं, तो आपको जल्द ही इसके लिए आवेदन कर देना चाहिए।
जामिया मिलिया इस्लामिया में एडमिशन प्रक्रिया हुई शुरू, यहां जानिए कैसे करना होगा वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन

जामिया मिलिया इस्लामिया भारत की टॉप यूनिवर्सिटी में शामिल है, ऐसे में इसमें एडमिशन पाने के लिए छात्र इंतजार करते हैं। वर्ष 2025-26 के सत्र के लिए एडमिशन पाने वाले छात्रों के लिए यह अच्छी खबर है। दरअसल, यूनिवर्सिटी ने 14 नए कोर्स के साथ प्रवेश प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी की ओर से सार्क देशों के छात्रों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अब उनसे लिए जाने वाले शुल्क में कटौती की गई है।

दरअसल, जामिया मिलिया इस्लामिया की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यूजी, पीजी, डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो छात्र इन कोर्स में आवेदन करना चाहते हैं, वे जल्द ही आवेदन कर सकते हैं।

14 नए कोर्स को जोड़ा

इसके अलावा, यूनिवर्सिटी ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस साल जामिया में विदेशी छात्रों और एनआरआई वार्डों से अधिक आवेदन प्राप्त करने के लिए यह अहम कदम उठाया जा रहा है, जिसके तहत अब सार्क देशों के छात्रों से लिए जाने वाले शुल्क में कटौती की जाएगी। इसके साथ ही, विश्वविद्यालय के पॉलिटेक्निक द्वारा करवाया जाने वाला डिप्लोमा कोर्स भी अब और सस्ता हो जाएगा, यानी इसके लिए कम शुल्क देना होगा। यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2025-26 के लिए 14 नए पाठ्यक्रमों को जोड़ने की घोषणा की है, जिससे छात्रों को नए अवसर मिल सकेंगे। इन नए कोर्सेज में बी.डिजाइन, एम.एफ.ए., बीएससी कंप्यूटर साइंस और सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं।

कैसे करना होगा आवेदन?

कोर्सेज की बात की जाए तो जामिया मिलिया इस्लामिया ने कुल 25 कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। सभी में एडमिशन CUET परीक्षा के जरिए मिलेगा। हालांकि, विदेशी छात्रों के लिए कुछ सीटें आरक्षित भी की गई हैं, जो नीट परीक्षा के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर जाना होगा और आवेदन करना होगा। यहां सभी कोर्सेज उपलब्ध हैं, जिनमें एडमिशन दिया जाएगा। योग्यता की बात की जाए तो छात्रों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों से पास होना अनिवार्य है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews