JEE Advanced 2026 के लिए क्या पढ़ें और क्या नहीं? सिलेबस जारी, ऐसे करें डाउनलोड

जेईई एडवांस्ड परीक्षा मई में होने वाली है। पात्रता के बाद आईआईटी रुड़की ने अब सिलेबस भी जारी कर दिया है। इससे कैंडीडेट्स को एग्जाम के लिए तैयारी में मदद मिलेगी। आइए जानें कैसे डाउनलोड करें?
jee advanced 2026

आईआईटी रुड़की में जेईई एडवांस्ड 2026 (JEE Advanced 2026) के लिए डिटेल सिलेबस जारी कर दिया है। जिसे तीन अलग-अलग सेक्शन में बांटा गया है- केमिस्ट्री, फिजिक्स और मैथ्स। महत्वपूर्ण टॉपिक्स और चैप्टर की जानकारी दी गई है, जिससे संबंधित प्रश्न परीक्षा में पूछे जाएंगे। इस साल भी सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह  2025 के समान होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://jeeadv.ac.in  पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

किसी भी परीक्षा के लिए सिलेबस बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इसके जरिए उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। साथ ही अपेक्षित प्रश्नों को समझ सकते हैं। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। डिटेल शेड्यूल अब तक जारी नहीं किया गया है। न ही अब तक इनफॉरमेशन बुलेटिन उपलब्ध हुआ है। हालांकि आईआईटी रुड़की ने पात्रता की घोषणा कर दी है। जिसकी जानकारी सभी कैंडिडेट्स को होनी चाहिए। सिलेबस डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर एग्जामिनेशन सेक्शन में जाकर सिलेबस के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा। यहां सब्जेक्ट वाइज जरूरी टॉपिक को चेक करें और सिलेबस को डाउनलोड करें।
  4. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं

कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

आवेदन प्रक्रिया को लेकर अब तक कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है। पिछले वर्ष के रुझानों के मुताबिक एप्लीकेशन अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकते हैं। 2025 में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 23 अप्रैल को शुरू हुआ था। वहीं परीक्षा 18 मई को आयोजित की गई थी।  जनरल और ओबीसी कैटेगरी के पुरुषों उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 3200 रुपये थी। वहीं महिला समेत आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क केवल 1600 रुपये निर्धारित किया गया था। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट करीब 1 लाख 92 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

 क्या है पात्रता?

  • जेईई मेंस 2026 में टॉप  25,0000 रैंक लाने वाले उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति दी जाएगी।
  • उम्मीदवारों की जन्म तिथि 1 अक्टूबर 1 अक्टूबर 2001 से के बाद नहीं होनी चाहिए।  एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। उनकी जन्म तिथि 1 अक्टूबर 1996 के बाद नहीं होनी चाहिए।
  • प्रत्येक उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड में लगातार 2  सालों में अधिकतम दो बार शामिल हो सकता है। 2025 या 2026 में पहली 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स अनिवार्य विषय होंगे।
  • 2024 में 12वीं की परीक्षा देने वाली उम्मीदवारों को पात्र नहीं माना जाएगा।
  • स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को इंडियन इंस्टीट्यूट आफ आईआईटी में बीटेक  पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला मिलेगा। इससे पहले JOSAA काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews