JEE Main 2024: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जेईई मेंस सेशन 2 की Answer Key जारी, 14 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति, जानें डिटेल

jee main 2024

JEE Main 2024 Session 2 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईए मेंस सेशन 2 के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। रिस्पॉन्स शीट भी जारी की हो गई है। अप्रैल सेशन परीक्षा में शामिल हो चुके उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर आन्सर-की चेक कर सकते हैं। साथ ही प्रश्न और उत्तर को लेकर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

फिलहाल, एनटीए ने पेपर 1 (B.Tech/B.E) के लिए उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी की है। जल्द ही पेपर 2 (B.Arch/B.Planning) की आन्सर-की भी जारी होगी।

आपत्ति दर्ज करने के लिए फीस

ऑबजेक्शन पोर्टल 12 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक रात 11 बजे तक खुलेगा रहेगा।  आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के जरिए फीस पेमेंट कर सकते हैं।  सभी चुनौतियाँ प्राप्त होने के बाद इसकी जांच की जाएगी। इसके बाद ही रिजल्ट और फाइनल आन्सर-की जारी होगी।

4-9 अप्रैल को हुई थी परीक्षा

जेईई मेंस सेशन 2 का आयोजन 4 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल के बीच देशभर के 319 शहरों में हुआ था। देश के बाहर 22 शहरों में परीक्षा आयोजित हुई थी।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Provisional Answer Key और Response Sheet” के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन को दर्ज करें लॉग इन करें।
  • आन्सर-की का पीडीएफ़ खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • यदि आपको आपत्ति दर्ज करनी है तो “Answer Key Challanege” के लिंक पर क्लिक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews