JEE Main 2024: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जेईई मेंस सेशन 1 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, ये है लिंक

jee main 2024

JEE Main 2024 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को जेईई मेंस सेशन 1 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। B.Arch और B.प्लानिंग प्रोग्राम के लिए हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार 24 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे वे jeemain.nta.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1 फरवरी तक चलेगी परीक्षा, जल्द जारी होगा B.Tech का एडमिट कार्ड

हर साल एनटीजेईई मेंस के दो सेशन आयोजित करता है। सेशन ए 1 की परीक्षा 24, 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित होगी। दो पेपर होंगे। पहला पेपर एनआईटी और विभिन्न संस्थानों में B.E/B.Tech प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजीत होता है। वहीं दूसरा पेपर B.Arch और B.प्लानिंग प्रोग्राम के लिए होता है। सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 1-15 अप्रैल 2024 तक होगा। एनटीए जल्द ही B.Tech/B.E प्रोग्राम के लिए भी हॉल टिकट जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “JEE Main 2024 Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलेगा, इसे डाउनलोड करें।
  • हॉल टिकट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें। इसकर बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews