जारी हुई JEE Main सेशन-1 फाइनल आंसर-की, NTA ने ड्रॉप किए 12 प्रश्न, ऐसे करें डाउनलोड, 12 फरवरी को रिजल्ट 

जेईई मेंस सेशन-1 परीक्षा की फाइनल आन्सर-की जारी हो चुकी है। रिजल्ट जल्द जारी होंगे। आइए जानें उम्मीदवार कैसे उत्तर कुंजी का पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते हैं?
jee main

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस सेशन-1 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी (JEE Main Session 1 2025) जारी कर दी है। इसपर आपत्ति दर्ज करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर आन्सर-की का पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल पेपर-1 यानि बीई/बीटेक प्रवेश परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी हुई है। पेपर-2 उम्मीदवारों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जनवरी के बीच देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया गया था। एग्जाम तारीख के हिसाब से उत्तर कुंजी जारी की गई है। इसमें गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री तीनों विषयों के प्रश्न आईडी और सही ऑप्शन आईडी दिए गए हैं। एनटीए ने आंसर-की से 12 प्रश्न हटा दिए हैं। इनमें अधिकतम प्रश्न फिजिक्स विषय के हैं।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर जेईई मेंस फाइनल आन्सर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी का पेज खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकालकर अपने पास रख लें।

जल्द आएगा परिणाम 

प्रोविजनल आन्सर-की पर दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आन्सर-की जारी हो चुकी है। अब जल्द ही रिजल्ट जारी होंगे। एनटीए द्वारा जारी इंफॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक परिणाम 12 फरवरी को घोषित हो सकते हैं। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews