JEE Main 2025: जेईई मेंस सेशन-1 रिजल्ट घोषित, 14 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल, ऐसे चेक करें स्कोर, देखें लिंक और स्टेप्स 

जेईई मेंस सेशन-1 रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है। टॉपर्स लिस्ट भी जारी हो चुकी है। 12 लाख से अधिक उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए थे। आइए जानें उम्मीदवार कैसे अपना स्कोर स्कोर चेक कर सकते हैं?
jee main

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 11 फरवरी मंगलवार को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2025 सेशन 1 के परिणाम (JEE Main 2025 Session 1 Result) घोषित कर दिए हैं। पेपर-1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

बीई और बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को 304 शहरों में 608 परीक्षा केंद्रों पर 13 भाषाओं में हुआ था। जिसका स्कोर कार्ड जारी हो चुका है। फाइनल आंसर-की 10 फरवरी को जारी हुई थी। कुल 14 उम्मीदवारों 100 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ है। वहीं एनटीए स्टेट वाइज और कैटिगरी वाइज टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है।

ऐसे चेक करें स्कोर

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर जेईई मेंस सेशन 1 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा। जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर परिणाम दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उमीदवार रिजल्ट का पीडीएफ़ निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

टॉपर्स की लिस्ट (JEE Mains Toppers List)

  • आयुष सिंगल (राजस्थान)
  • कुशाग्र गुप्ता  (कर्नाटक)
  • दक्ष (दिल्ली)
  • हर्ष झा (दिल्ली)
  • रजत गुप्ता (राजस्थान)
  • श्रेया लोहिया (उत्तर प्रदेश)
  • सक्षम जिंदल (राजस्थान)
  • सौरभ (उत्तर प्रदेश)
  • विशाद जैन (महाराष्ट्र )
  • अरनव सिंह (राजस्थान)
  • शिवेन विकास तोषनीवाल (गुजरात)
  • साईं मानोगना गूथिकोंडा (आंध्र प्रदेश)
  • ओम प्रकाश बेहरा (राजस्थान)
  • बनी बराट माजी (तेलंगाना)

परीक्षा में शामिल हुए थे कितने उम्मीदवार?

जेईई मेंस  सेशन 1 परीक्षा के लिए कुल 13, 11, 544 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसमें से 12, 58,136 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 4,24, 810 महिला, 8,33,325 पुरुष और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं।

मध्यप्रदेश से टॉपर कौन?

एमपी से किसी भी उम्मीदवार ने जेईई मेंस परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त नहीं किया है। राज्य के टॉपर माजिद मुजाहिद हुसैन हैं। उन्होनें 99.99 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews